बुलंदशहर : जिले के डिबाई क्षेत्र के पूर्व बाहुबली विधायक भगवन शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को जान से मारने की धमकी मिली है, ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उनके फेसबुक फ्रेंड विक्की सिंह तेवतिया ने दी है. धमकी मिलने के बाद धबराये विधायक ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है
अलीगढ़ से चुनाव नहीं लड़ने की दी हिदायत
दरअसल, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को फेसबुक के जरिए 5 जनवरी को धमकी मिली थी, 15 जनवरी को पूर्व विधायक ने जब अपना फेसबुक अकाउंट ओपन किया तो उन्हें धमकी वाला मैसेज दिखाई दिया, जिसमें लिखा था, अलीगढ़ से चुनाव मत लड़ो, नहीं तो मारे जाओगे.
सुंदर भाटी गैंग पर लगाया आरोप
धमकी मिलने से दहशत में जी रहे गुड्डू पंडित का कहना है कि सुंदर भाटी गैंग के गुर्गे और मधुमिता हत्याकांड में जेल में बंद पीपी पांडेय ने उन्हहें इस आईडी का उपयोग कर धमकाया है.
पुलिस ने कही कार्रवाई की बात
जिले के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पूर्व विधायक ने शिकायत दर्ज करवाई है, मामले में एसएसपी ने उचित कार्रवाई करने की बात कही है.
एक नजर इधर भी…
अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल
सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’
इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड
ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर
