इस जिले में मिले राम नाम के पत्थर, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

अन्य जिले अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : त्रेतायुग में भगवान राम ने लंका जाने के लिए समंदर पर पुल बनाया था, पुल को बनाने के लिए राम नाम के पत्थर का इस्तेमाल किया गया था, हालांकि अब वो पत्थर दिखाई नहीं देते मगर राम सेतु पुल का जिक्र अभी भी होता है, हिंदूवादी विचारधारा वाले लोग अभी भी रामसेतु पुल के वजुद को मानते हैं. लेकिन जिले के अनूपशहर की छोटी काशी में राम नाम के दर्जनों पत्थर मिले हैं.

मल्लाहों को मिले पत्थर
बताया जा रहा है कि अनूशहर के मल्लाहों को दर्जन भर पत्थर तैरते हुए मिले, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई देता है के पत्थर पर राम लिखा हुआ है.

पत्थर को देखकर दंग रह गए मल्लाह
रवि नाम के एक स्थानीय मल्लाह ने बताया कि पत्थर दो दिन पहले ही मिला था. रवि की माने तो गंगा में राम नाम का पत्थर दिखाई दिया जिसे देखकर वो दंग रह गया.रवि ने पत्थर को उठाया और अपने घर ले गया.

पत्थर देखने दूर-दूर से आ रहे लोग
मल्लाह रवि का कहना है कि संभवतः ये रामनाम का पत्थर वही है, जिसे लंका पर पुल बांधने के दौरान नल और नील ने राम लिखकर समुद्र पर पुल बनाया था. इस राम नाम के पत्थर को रवि ने अपने घर ले जाकर रख लिया. रवि का दावा है कि जब से ये पत्थर उसके घर आया है तब से ही राम नाम के पत्थर के दर्शन के लिये असपास के लोग आ रहे हैं और रवि से ये पत्थर मांग रहे हैं, पर इस पर राम का नाम लिखा होने के कारण उसने ये पत्पथर किसी को नहीं दिया. इस पत्थर का वजन तकरीबन 4 किलो 700 ग्राम है. बाद में एसडीएम ने इसे अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

एक नजर इधर भी…

अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल

सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’

इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड

ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *