बाराबंकी: देशभर में अवैध रूप से बेची जा रही जहरीली शराब पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोक लगाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो रही हैं. जहरीली शराब ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कहर बरपाया है. प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के तीन सगे भाई और पिता सहित 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
कई लोगों की हालत खराब
वहीं, जहरीली शराब पीने के कारण कई लोगों की हालत खराब बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने रानीगंज देशी शराब की दुकान से शराब लेकर पीस जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगंज ले गए, जहां उनकी मौत हो गई.
बुलंदशहर के पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पड़ा था शव
मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने रानी गंज स्थित शराब की दुकान को सीज करा दिया है. वहीं, विक्रेता की धरपकड़ में पुलिस जुट गई है. पुलिस का कहना है कि बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी कि मामला जहरीली शराब का है या खाने में जहर होने की वजह से मौत हुई है.
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से भारी संख्या में मौत हुई थी. सहारनपुर, रुड़की और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. सहारनपुर, रुड़की, और कुशीनगर में लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी. इस मामले में प्रशासन की लापरवाही के लिए सरकार ने नागल थाना प्रभारी सहित दस पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग के तीन इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था.
