बुलंदशहर के पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पड़ा था शव

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : बुलंदशहर के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता कमलेश बाल्मीकि अपने घर में मृत अवस्था में मिले हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बाल्मीकि (52) के भतीजे ललित ने दोपहर में खुर्जा शहर में उनके निधन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाल्मीकि का शव संदिग्ध अवस्था में घर में पड़ा मिला.

खुर्जा के क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. परिवार के चार लोगों ने उस कमरे का दरवाजा खोला, जहां बाल्मीकि का शव मिला. बाल्मीकि की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शक है कि उन्हें जहर देकर मौत के घाट उतारा गया है. हालांकि कोई भी अधिकारी इस पर कुछ कहने से बच रहा है.

नीला पड़ चुका था पूर्व सांसद का शरीर
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि बाल्मीकि के शरीर में किसी तरह का जहर है, क्योंकि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजने से पहले उनका शरीर नीला पड़ गया था. पुलिस ने बताया कि खुर्जा में ईदगाह रोड पर बाल्मीकि के घर पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद थी. बाल्मीकि बुलंदशहर (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से 2009 का लोकसभा चुनाव जीते थे. वह 15वीं लोकसभा में खाद्य, उपभोक्ता मामले और जनवितरण संबंधी समिति के सदस्य भी रहे थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *