1- लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का हिमाचल प्रदेश का दौरा, 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में CM करेंगे चुनाव प्रचार, हिमाचल की 3 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनावी प्रचार, हमीरपुर की भौटा, मंडी की सकराघट में करेंगे जनसभा, सोलन में करेंगे CM योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा ।
2- लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कानपुर देहात दौरा, 3 नवम्बर को को कानपुर देहात के दौरे पर रहेंगे, भागवत कथा,सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होगे शामिल, विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, निर्माणाधीन योजनाओं का भी करेंगे निरीक्षण ।
3- लखनऊ: बिजली विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, उपभोक्ता परिषद ने बिजली कंपनियों की खोली पोल, बिजली विभाग के 5 आईएएस आयोग में पेश हुए, बिजली विभाग अफसरों का बड़ा खेल आया सामने, उपभोक्ताओं से की गई करोड़ों रुपए की अधिक वसूली, इस्टीमेट में उपभोक्ताओं से 100 करोड़ से अधिक वसूली,बिजली कम्पनियों ने अधिक वसूली की वापसी की शुरू, दक्षिणांचल MD के जवाब से संतुष्ट नहीं आयोग ।
4- लखनऊ: गैर मान्यता मदरसों पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान , 15 नवंबर तक 75 जनपदों से रिपोर्ट आ जाएगी-धर्मपाल , सीएम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक होगी- धर्मपाल, बेहतर शिक्षा को लेकर सर्वे कराया गया है- धर्मपाल, मुस्लिम बच्चों के हाथ में भी लैपटॉप होगा- धर्मपाल, मदरसों से IAS, IPS इंजीनियर डॉक्टर मिलेंगे-धर्मपाल।
5- लखनऊ: CSJM वीसी विनय पाठक ने हाईकोर्ट ने दी याचिका, अपने खिलाफ दर्ज FIR को विनय पाठक ने दी चुनौती, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में विनय पाठक ने दी याचिका, कमीशन की जबरन वसूली के मामले में दर्ज है मामला, कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं प्रोफेसर विनय पाठक, प्रो.विनय पाठक की याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई, याचिका में गिरफ्तारी पर रोक की प्रो.पाठक ने की मांग।
6- लखनऊ: यूपी पुलिस के प्रतीक चिन्ह का अनावरण, DGP डीएस चौहान ने प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया, प्रतीक चिन्ह वर्दी के दाहिने हिस्से में पहना जाएगा, फैशन डिजाइनर पूर्णिमा भिक्ता ने किया डिजाइन, सभी रैंक के पुलिस कर्मी वर्दी पर लगाएंगे प्रतीक चिन्ह, डीजीपी हेड क्वार्टर से जारी हुआ आदेश ।
7- लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कार्यक्रम, 2 नवंबर को कानपुर नगर जाएंगे बृजलाल खाबरी, 3 नवंबर को झांसी जनपद जाएंगे बृजलाल खाबरी, 4 को ललितपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
8- नोएडा: बस डिपो से सरकारी बस हुई चोरी, पूर्व ड्राइवर बस अड्डे से चुरा ले गया बस, सविदा कर्मी ड्राइवर ने घटना को दिया अंजाम, ARM के 10 हज़ार बकाया न देने पर की चोरी, डुप्लीकेट चाबी बनवा कर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने ड्राइवर को अरेस्ट कर बरामद की बस, सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित मोरना बस अड्डे की घटना।
9- उन्नाव: पुरवा पुलिस का बड़ा कारनामा आया सामने, पीड़ित पक्ष पर ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज, आरोपी पक्ष पर मामूली धाराओं में केस लिखा, जमीन कब्जे में पूर्व मंत्री के बेटे ने दिखाई थी गुंडई, असलहों के साथ प्रधान की जमीन पर किया तांडव, घटना का मास्टर माइंड पूर्व मंत्री का बेटा फरार, पूरे घटना क्रम का वीडियो आया था सामने, पुरवा कोतवाली के मंगतखेड़ा गांव की घटना।
10- आगरा: विधायक जीएस धर्मेश बैठे धरने पर, सदर थाने में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री धर्मेश, समर्थकों के साथ बैठे धरने पर धर्मेश, सदर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, आगरा के सदर थाने का मामला ।
11- प्रयागराज: यमुना एक्सप्रेस-वे के सीईओ से HC ने मांगा हलफनामा, सीईओ से हाईकोर्ट ने मांगा व्यक्तिगत हलफनामा, ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले को लेकर HC ने दिया निर्देश, याची के मकान को बिना नोटिस के ध्वस्त करने का आरोपस, याची सुदेश कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, 3 बार निर्देश के बाद सीईओ ने नहीं दाखिल किया हलफनामा, 17 नवंबर को अब होगी मामले में अगली सुनवाई।
12- ग्रेटर नोएडा: प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, पुलिस और किसानों के बीच जमकर नोकझोंक, एक समान मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, एनटीपीसी पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे किसान, महिलाओं पर भी की गई पानी की बौछार, एनटीपीसी प्लांट पर जमकर हुआ हंगामा।
13- सीतापुर: मंत्री जितिन प्रसाद का बयान, गोला उपचुनाव को लेकर बयान, BJP की जीत रिकॉर्ड मतों से होगी- जितिन, सीतापुर के दौरे पर आए हैं मंत्री जितिन प्रसाद.
