बिना आधार कार्ड भी लगवा सकते हैं वैक्सीन, जानिए कैसे

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नोएडा. देशभर में 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccination) देने का महाअभियान आज से शुरू हो गया है. 15 जनवरी तक किशोरों को वैक्सीन देने का टारगेट रखा गया है. आधार कार्ड की मदद से कोविन पोर्टल (Cowin Portal) पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराया जा सकता है.

अच्छी बात यह है कि आज के लिए 99 फीसद स्लॉट रविवार की शाम तक बुक हो चुके थे. लेकिन, अगर आपके पास आधार कार्ड (Adhar Card) नहीं है तो भी किशोरों को कोरोना का टीका लग सकता है. इसके लिए सरकार की ओर से कई विकल्प दिए गए हैं.

बिना आधार कार्ड के लगवाएं वैक्सीन

– अगर कोई बच्चा कोरोना का टीका लगवाना चाहता है और उसके पास आधार कार्ड नहीं है तो भी कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है.

– आधार कार्ड न होने पर स्कूल के आई कार्ड का इस्तेमाल करके भी पोर्टल पर स्लॉट बुक कराया जा सकता है.

– इतना ही नहीं अगर बच्चे के पास स्कूल का कार्ड भी नहीं है तो पासपोर्ट याा राशन कार्ड से भी स्लॉट बुक कराया जा सकता है.

– अच्छी बात यह है कि इतना सब न होने पर भी समाज कल्याण अधिकारी की लिखित अनुमति के आधार पर बच्चों को टीका लगवाया जा सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *