1- दिल्ली: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बीजेपी करेगी कार्यक्रम, 17 सितंबर पर बीजेपी देशभर में करेगी कार्यक्रम, 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम, गांधी जयंती तक 15 दिन तक कार्यक्रमों का आयोजन, महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व के बनाई गई कमेटी, गोष्ठियां,रक्तदान शिविर, दलित बस्तियों में सेवा के कार्यक्रम, सफाई अभियान समेत कई कार्यक्रमों की योजना,युवा मोर्चा, किसान मोर्चा भी करेंगे कार्यक्रमों का आयोजन।
2- दिल्ली: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कल दिल्ली दौरा, दिल्ली में गृहमंत्री और पीएम मोदी से हो सकती मुलाकात, नए संगठन निर्माण को लेकर आलाकमान से चर्चा भी संभव, कल भूपेंद्र सिंह चौधरी गाजियाबाद भी जाएंगे।
3- लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल कर्नाटक दौरा, कल एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे CM योगी, सुबह 11.30 बजे बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पहुंचेंगे, SDM इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी परिसर का दौरा करेंगे, उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी, SDM इंस्टीट्यूट के “क्षेमवन” यूनिट का उद्घाटन करेंगे।
4-गाजीपुर:नाव हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान, CM ने राहत और बचाव कार्य करने के दिए निर्देश, मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश, NDRF,SDRF की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश, CM ने DM,DIG को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
ग़ाज़ीपुर- बाढ़ ग्रस्त इलाके में हुआ नाव हादसा, नाव में करीब 30 से 35 लोग सवार थे, 3 से 4 लोगों की लापता होने की सूचना, मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी, सेवराई के अठहटा गांव में नाव हादसा।
5-प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, जहरीली शराब से मौत को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी, जहरीली शराब पीने से मौत की जिम्मेदार राज्य सरकार है-HC, शराब का निर्माण,बिक्री सरकार के नियंत्रणधीन होता है-HC, मृतकों के परिजनों को मुआवजे की जवाबदेही भी सरकार की, सरकार बीमा योजना के जरिए पीड़ितों को दे मुआवजा-HC, कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा, 19 सितंबर को अगली सुनवाई, आजमगढ़ के पवई में शराब पीने से 9 लोगों की हुई थी मौत।
6-प्रयागराज: बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ से मौत मामले पर HC सख्त, ऐसी घटनाओं पर रोकथाम की योजना को लेकर मांगी रिपोर्ट, देशभर के धार्मिक स्थलों पर पर्व के समय होती है भीड़-HC, भीड़ नियंत्रित नहीं होने के चलते अक्सर हादसे होते हैं -HC, याची ने प्रशासन की लापरवाही को बताया है जिम्मेदार, चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच ने याचिका पर की सुनवाई।
7-बांदा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बांदा दौरा, गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री, नूतन बाल समाज गणेश भवन पहुंचकर की पूजा, परिवहन मंत्री ने विधि विधान से की पूजा अर्चना, बाल गंगाधर तिलक की मूर्ति का भी किया अनावरण।
गाज़ियाबाद: बीजेपी के पश्चिमी क्षेत्र की बैठक कल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,धर्मपाल सिंह रहेंगे मौजूद, वैशाली स्थित होटल में पदाधिकारियों संग बैठक।
8- अलीगढ़: निर्दलीय चेयरमैन समेत 6 लोग गिरफ्तार, हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ़्तारी, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की शिकायत पर गिरफ़्तारी, जमीनी विवाद को लेकर चल रही है रंजिश, साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी की, नगदी, तमंचे, कारतूस,रैकी में प्रयोग कार बरामद, खैर थाना इलाके का मामला।
9-अलीगढ़- महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामे के दौरान हॉस्पिटल स्टाफ मौके से भागे, मोहनलाल राजकीय चिकित्सालय का मामला।
10-कानपुर: विवि के कुलपति का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, कुलपति विनय पाठक ने ट्विटर पर जानकारी दी।
सीतापुर: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को जमकर पीटा, पेड़ में बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई, प्रेमिका केपरिजनों द्वारा पकड़ा गया था प्रेमी, पड़ोसी गांव की प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, थाने के नजदीकी गांव में हुई वारदात, पिसावां थाने के नादन गांव का मामला।
11- गोंडा- छपिया में सर्राफा व्यापारी से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, फेरी कर लौट रहे व्यापारी से हुई लूट, बदमाशों ने व्यापारी से लूटा, सोना-चांदी100 ग्राम सोने के साथ ही चांदी की लूट, छपिया क्षेत्र के टयरवा गांव की घटना।
12-गाज़ियाबाद: कस्तूरबा छात्रावास की 36 छात्राएं अस्पताल में भर्ती, फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर की गई भर्ती, जिला अस्पताल में 17,मुरादनगर सीएचसी में 13 भर्ती, प्रशासनिक अमला जांच में जुटा,बच्चियों का इलाज जारी, कस्तूरबा छात्रावास के मेस की फ़ूड सैंपलिंग भी होगी।
13- लखनऊ: योगी सरकार का मादरसों को लेकर बड़ा फैसला, 4 महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मोहर, अनुदानित मदरसों में अब हो सकेंगे परस्पर स्थानांतरण, परस्पर स्थानांतरण को शासन से मिली हरी झंडी, शिक्षकों के परस्पर स्थानांतरण के लिए समहमित जरूरी, दोनों मदरसों के प्रबंधकों की लिखित सहमति ज़रूरी, कार्मिकों के समान पद के लिए हो सकेगा स्थानान्तरण, मृतक आश्रित की नियुक्ति के लिए भी नया आदेश।
14- सुल्तानपुर-राकेश यादव की संपात्ति हुई कुर्क, 1 करोड़ 6 लाख 10 हजार की संपत्ति कुर्क, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं राकेश, हत्या, लूट, रंगदारी के मामलों में दर्ज है केस, SDM और सीओ की अगुवाई में हुई कार्रवाई, बल्दीराय थाना क्षेत्र का मामला।
15- बागपत- निकाय चुनाव को लेकर RLD का बड़ा बयान, आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, स्थानीय निकाय चुनाव अकेला लड़ेगी RLD, पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए फैसला-RLD, संगठन की मजबूती के लिए पार्टी ने किया फैसला, RLD किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर है
