दिल्ली: जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर की मुलाकात,cसीएम योगी ने बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से की भेंट,पार्टी संगठन, आगे के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा,नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी मंथन हुआ।
दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान, सैनिकों की पेंशन का सरकार पैसा नहीं दे रही-केजरीवाल, कहां गया केंद्र सरकार का सारा पैसा-केजरीवाल, मनरेगा के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं-केजरीवाल, अग्निपथ योजना को पेंशन के बदले लाया गया-केजरीवाल, किसानों,मजदूरों के लिए भी केंद्र के पास पैसा नहीं-केजरीवाल, मुफ्त योजनाओं को बंद करने की कोशिश क्यों-केजरीवाल
दिल्ली: जहाज में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल, बॉबी कटारिया नाम के व्यक्ति का वीडियो वायरल,दुबई से दिल्ली की स्पाइस जेट की फ्लाइट थी, 21 जनवरी का ये वीडियो आज वायरल है, वायरल वीडियो के बाद उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया, पहले भी कई वीडियो हुए हैं वायरल उत्तराखंड में सड़क पर कुर्सी लगाकर शराब पीने का वायरल हुआ था वीडियो ।
लखनऊ: यूपी बीजेपी को जल्द मिल सकता प्रदेश अध्यक्ष, बीएल वर्मा और हरीश द्विवेदी रेस में आगे हैं, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद हैं बीएल वर्मा, मुख्यमंत्री योगी ने आज जेपी नड्डा से मुलाकात भी की है,सुब्रत पाठक भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में हैं,एक लॉबी विनोद सोनकर का भी नाम चला रही है, विद्या सागर सोनकर ने भी जोर लगाया,संगठन महामंत्री के बाद अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा,पार्टी आलाकमान में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज।
लखनऊ: डायनेमिक फसाड लाइटिंग का लोकार्पण, आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य लाइटिंग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव-CM, जन-जन से जुड़ा हर घर तिरंगा अभियान-CM, तिरंगा भारत की आन-बान और शान है-सीएम।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में 94 नए कोविड मरीज मिले, 53 पुरूष और 41 महिलाओं में कोरोना की पुष्टि, कुल 139 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए, जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 689
लखनऊ: PM स्वामित्व योजना में उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जालौन जिले में 100 प्रतिशत घरौनी प्रमाण पत्र जारी, ग्रामीणों को पैतृक आवास का प्रमाण पत्र मिला, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से प्रमाण पत्र दिया गया, 3 महीने में 33 लाख से ज्यादा मामलों का निस्तारण, 74 हजार गांव का ड्रोन सर्वे हुआ पूरा-राजस्व सचिव, स्वामित्व योजना कार्यों के निष्पादन में यूपी अग्रणी, यूपी के 25,824 ग्रामों की घरौनियां तैयार की गई हैं।
बांदा: यमुना नदी में नाव पलटी, नाव में करीब 36 लोग सवार थे, नाव सवार 20 लोगों के डूबने की खबर, 5 लोगों ने तैर कर बचाई जान, 20 लोगों की तलाश में जुटे पुलिस, गोताखोर, मरका घाट से फतेपुर जा रही थी नाव, मरका थाना क्षेत्र के मरका घाट का मामला।
लखनऊ: CM योगी ने बांदा में नाव हादसे का लिया संज्ञान, बांदा प्रशासन को राहत-बचाव कार्य के दिए निर्देश, लोगों के समुचित इलाज के प्रशासन को दिए निर्देश, सीएम योगी ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, DM, DIG,NDRF, SDRF को मौके पर जाने के निर्देश
लखनऊ: लखनऊ ग्रामीण में धारा 144 लगाई गई, डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया, आगामी त्योहार,15 अगस्त को लेकर धारा 144 लगी, आजादी की 75वीं वर्षगांठ को देखते हुए धारा 144 लगी, अराजकतत्वों पर कड़ाई से कार्रवाई करने का आदेश।
लखनऊ: LDA ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए निर्देश, अधिकारियों, कर्मचारियों को 17 अगस्त तक अवकाश नहीं, पहले से अवकाश पर चल रहे लोगों की छुट्टी भी रद्द की, 17 अगस्त कर छुट्टी न देने के निर्देश जारी किए गए।
लखनऊ: RLD ने 6 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए, मो.इस्लाम, अनिल दुबे RLD राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, पवन आगरी,मनीषा अहलावत RLD राष्ट्रीय प्रवक्ता, निशा चौधरी, भूपेंद्र चौधरी RLD राष्ट्रीय प्रवक्ता बने।
नोएडा: श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका ख़ारिज,महिला से अभद्रता, मारपीट मामले में याचिका ख़ारिज,अन्य एक मामले की सुनवाई 16 अगस्त को,फर्जीवाड़ा मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होगी,श्रीकांत के वकील ने डाली थी ज़मानत याचिका।
गाजियाबाद: महंत मछेन्द्रनाथ गिरी 17 समर्थकों संग गिरफ्तार, थाने पर धरना, हंगामा करने पर कार्रवाई, महंत मछेन्द्रनाथ गिरी पर पहले से NBW जारी था, कोर्ट से 2 मुकदमों में गिरफ्तारी वारंट भी जारी था, NBW मामले में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है
सीतापुर: BJP नेता का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, तीन दिन से लापता थे भाजपा नेता, कपड़े की दुकान भी चलाते थे भाजपा नेता, सामान की खरीद करने रुपये लेकर निकले थे, बीजेपी के शक्ति केंद्र संयोजक थे सतीश सिंह, पुलिस ने एक दिन पहले दर्ज की थी गुमशुदगी, महोली कोतवाली के महसुनिया गंज का मामला।
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी खबर,आरोपी आनंद गिरि की जमानत पर टली सुनवाई,सीबीआई के वकीलों ने कोर्ट से सुनवाई के लिए मांगा समय,18 अगस्त को अब मामले में होगी सुनवाई,सीबीआई के वकीलों को आज कोर्ट में रखना था पक्ष,आनंद गिरी की तरफ से बहस कोर्ट में हो चुकी है पूरी,प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है आनंद गिरि,खुद को निर्दोष बताते हुए हाईकोर्ट में दी है जमानत अर्जी।
कानपुर: प्रिंस राज श्रीवास्तव को पुलिस ने भेजा जेल, विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता बताया जा रहा प्रिंस, प्रिंस पर महिला से वसूली, वीडियो वायरल करने का आरोप, प्रिंस के समर्थकों ने काकादेव थाने का किया था घेराव, 14 दिन के लिए पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।
इटावा: शेरनी जेनिफर ने एक शावक को दिया जन्म,इटावा लॉयन सफारी में शेरनी ने शावक जन्मा,रात करीब 11.08 बजे पैदा हुआ शावक,अब लायन सफारी में शावकों की संख्या 10 हुई,सिंबा, सुल्तान, बाहुबली, केसरी,भारत, रूपा, सोना,नीरजा और गार्गी शावक पहले से ही हैं,अब सफारी में कुल शेर-शेरनियो की संख्या 19 हो गई।
वाराणसी: जमानत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे बृजेश सिंह,पत्नी एमएलसी अनपूर्णा सिंह, परिवार के साथ किया दर्शन,सेंट्रल जेल से सशर्त जमानत पर छूटे हैं बृजेश सिंह।
कानपुर: राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन,हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को पड़ा है हार्ट अटैक,दिल्ली एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं राजू श्रीवास्तव,किदवई नगर राधा माधव मंदिर में किया गया हवन पूजन।
बस्ती: DM कार्यालय में तैनात बाबू का वीडियो वायरल, घूस लेते हुए बावू का वीडियो हुआ वायरल, हैसियत प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल, 12 सौ रुपये घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुआ बाबू, वायरल वीडियो में पैसे लेते दिखाई दे रहा है बाबू।
