नोएडा : लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में आज यूपी की 8 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसी बीच नोएडा में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने पुलिस और चुनाव आयोग दोनों ही महकमें में खलबली सी मचा दी है. नोएडा में एक पोलिंग बूथ पर पुलिस कर्मियों द्वारा नमो फूड के पैकेट्स मंगवाए गए हैं.
ये पैकेट नोएडा सेक्टर 15 ए में तैनात पुलिस अधिकारियों के लिए आए. हालांकि मीडिया के सामने ये आते ही इन्हें वहां से हटा दिया गया. खाने के पैकेट पर हिंदी में नमो फूड्स लिखा था. इस मामले पर सफाई देते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह फूड के पैकेट किसी पुरानी दुकान से मंगवाए गए थे, ताकि पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों को सही समय पर खाना मिल सके.
