दिल्ली: पाकिस्तानी दूतावास ने अपने देश से इजाजत मांगी, कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पाकिस्तान से पूछा ‘भारत में बनी वैक्सीन लगवाएं या ना लगवाएं ?’
दिल्ली: BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक14 फरवरी को, पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल ।
दिल्ली: 115 लापता किसानों को लेकर बोले केजरीवाल, उनकी तलाश के लिए केंद्र से बात करेंगे, 115 किसानों के नाम जारी किए है, आंदोलन के समय से लापता हैं 115 किसान ।
दिल्ली: आंदोलन में एक और किसान ने तोड़ा दम, सिंघु बॉर्डर पर किसान की हुई मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान 65 साल के जोगिंदर सिंह की हुई मौत ।
दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान और बजट मुद्दे पर राहुल की पीसी, सरकार किला बंदी क्यों कर रही है, क्या सरकार किसान से डरती है, किसानों को धमकाना सरकार का काम नहीं, किसानों की बात तुरंत सुने सरकार, समस्या का हल जल्द निकाले सरकार, किसानों की समस्या का समाधान हो, सरकार का बजट 1% लोगों के लिए, 1 फीसदा आबादी का बजट, बजट से 99 फीसदी लोगों लाभ नहीं ।
दिल्ली: राज्यसभा में सपा सांसद रामगोपाल यादव का बयान, हर क्षेत्र में निजीकरण ठीक नहीं, अमौसी एयरपोर्ट उसका उदाहरण, एयरपोर्ट पर वाहनों से वसूली हो रही, नए कृषि कानूनों में कई खामियां, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को डर, जमीनों पर कब्जे का डर सता रहा, किसानों का डर दूर करना चाहिए, कानूनों को वापस लेना चाहिए, MSP पर गारंटी देनी होगी ।
दिल्ली: किसान आंदोलन में विदेशों से बयानबाजी पर सरकार सख्त, विदेश मंत्रालय ने दो टूक जवाब दिया, कानून इसी संसद से पास हुआ है, बिना जानकारी टिप्पणी करना गलत ।
दिल्ली: 141 वकीलों ने CJI बोबडे को भेजी चिट्ठी, वकीलों ने इंटरनेट निलंबन के खिलाफ भेजी लेटर पीटिशन, किसानों के विरोध स्थलों के पास इंटरनेट बंद है, मामले में CJI से संज्ञान लेने की मांग की गई ।
दिल्ली: एक्टर सुशांत राजपूत की मौत मामला, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज किया, सीबीआई को निर्देश देने की मांग में याचिका, प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग।
लखनऊ: 7 फरवरी से फिर शुरू होगी डेमोलिशन की कार्रवाई, 3 दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को चिन्हित किया, LDA में लंबे समय से बंद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सभी अभियंताओं को डेमोलिशन को लेकर दिए निर्देश, अवैध निर्माण की सूची तैयार कर थानों से फोर्स मांगा ।
लखनऊ: जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास, बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यासCM योगी ने 146 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, 170 परियोजनाओं का शिलान्यास किया कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आज पहुंचे गोरखपुर, चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में करेंगे शिरकत, पीएम मोदी कल महोत्सव का करेंगे शुभारम्भ, कल सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से होगा शुभारम्भ 4,5 फरवरी को प्रदेश में चलेगा स्वच्छता अभियान ।
लखनऊ: कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने 4 साल की विभागीय उपलब्धियां गिनाईं, 47 नए सरकारी ITI बढ़ाए गए, 200 निजी क्षेत्र के ITI को बढ़ाए गए, ऑनलाइन माध्यम को ITI,SDMA से जोड़ा गया है, 38 लाख प्रवासी मज़दूरों को योजनाओं से जोड़ा है, 7 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
अयोध्या: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने किया तलब, ADJ प्रथम कोर्ट ने राहुल गांधी को किया तलब, 26 मार्च के लिए जारी हुआ कोर्ट से नोटिस, राफेल मामले में PM मोदी पर की थी टिप्पणी।
कानपुर: फीस को लेकर छात्रों ने रोड किया जाम, महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के हैं छात्र, कॉलेज के बाहर जीटी रोड जाम कर दिया, कॉलेज के गार्डों ने छात्रों पर किया लठीचार्ज, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना के पास का मामला ।
मेरठ: निजीकरण को लेकर कार्य बहिष्कार, बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, देश के 15 लाख कर्मियों ने किया विरोध, सरकार की निजीकरण नीति का किया विरोध, स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट निरस्त करने की मांग, मेरठ ऊर्जा भवन पर चल रहा है धरना।
बाराबंकी: 3 फर्जी शिक्षकों का हुआ खुलासा, SIT की जांच में कागजात पाए गए फर्जी, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा का आदेश, रोका गया तीनों शिक्षकों का वेतन ।
लखनऊ: प्रदेशभर में सपाईयों ने मनाया पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन सपाईयों ने की धर्मेन्द्र यादव की दीर्घायु की कामना।
