लखनऊ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती और रिजल्ट का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हजारों बच्चों का भविष्य भवर में है लेकिन सिस्टम के कान पर तो जैसे जूं ही नहीं रेंग रही है. बल्कि यूं कहिए इन अभ्यर्थियों की ओर देखने के बजाए शासन-प्रशासन और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपने आंख, कान भी बद कर लिए हैं. सालों से वीडीओ अभ्यर्थियों का रिजल्ट रूका हुआ है ना तो उन बच्चों को कोई बताने वाला है कि, कब रिजल्ट आएगा और ना ही उनकी ओर सरकार का ध्यान जा रहा है. आए दिन ये अभ्यर्थियों सरकार, अधिकारी, विधायक, मंत्रियों से रिजल्ट को लेकर मिन्नतें करते दिखते हैं. लेकिन जब कहीं नहीं सुनी गई तो इन लोगों ने लखनऊ के पिकअप भवन पर भूख हड़ताल शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें : VIDEO: ‘काला चश्मा’ पर इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके
भूख हड़ताल पर से बिगड़ी तबीयत
हजारों अभ्यर्थी अपने हक की मांग को लेकर सूबे की राजधानी में धरना पर बैठ गए, भूख हड़ताल पर बैठ गए. लेकिन दो दिन तक किसी ने इनकी सुध नहीं ली. एकाएक वुधवार को इन अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने लगी. भूख और गर्मी में अपने-अपने घरों से आए ये बच्चे परेशान हो गए. आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर अपने साथियों को इलाज के लिए ले गए.
करीब 10 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल

दरअसल, ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा को 7 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है. लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं घोषित किया गया है. रिजल्ट न आने से करीब साढ़े 9 लोग अभ्यर्थी बेहद परेशान है.ग्राम विकास अधिकारी की ये परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को कराई गई थी इसमें 1953 पदों के लिए साढ़े 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस परीक्ष के बाद से ही इसके रिजल्ट पर रार शुरू हो गई थी तारीख पर तारीख के बाद अब कहा गया था कि, 31 जुलाई तक इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ. मजबूरन अभ्यर्थियों को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है. जिसमें कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई है.
