साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बदले बोल, गांधी को बताया

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

भोपाल. बीजेपी की भोपाल से सांसद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का अब बड़ा बयान आया है. सांसद प्रज्ञा ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, ‘मैं गांधीजी को भी भगवान राम, कृष्ण और महाराणा प्रताप की तरह राष्ट्रपुत्र मानती हूं, जिन्होंने देश के लिए काम किया है.’ साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, ‘वो हमारे आदरणीय हैं और हम उनके कदमों पर चलते हैं. जो मार्गदर्शन देकर गए हैं, हम उनका गुणगान करते हैं.’ साध्वी प्रज्ञा ने गांधी संकल्प यात्रा से दूरी के सवाल पर कहा कि, ‘मैं अपने सिद्धांतों पर अडिग हूं, मैं किसी के कहने से अपने सिद्धांतों को नहीं बदलने वाली.’

गांधी संकल्प यात्रा में शामिल नहीं हुईं साध्वी प्रज्ञा
दरअसल इन दिनों गांधी संकल्प यात्रा में शामिल न होने को लेकर साध्वी प्रज्ञा मीडिया के निशाने पर हैं. गांधी संकल्‍प यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 14 अक्टूबर तक एक भी दिन साध्वी प्रज्ञा इसमें शामिल नहीं हुई हैं. उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने अपने सभी सांसदों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी की पदयात्रा अनिवार्य की थी और जो सांसद पदयात्रा करने में सक्षम नहीं हैं उनके लिए रिले फॉर्म में पदयात्रा में शामिल होने का विकल्प रखा गया था.

विवादों से रहा है साध्वी प्रज्ञा का नाता
साध्वी प्रज्ञा पूर्व में भी विवादों में रही हैं. उन्होंने हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठाए थे साथ ही गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भी वो देशभक्त बता चुकी हैं. साध्वी के इस बयान पर पीएम मोदी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे. साध्वी का मामला अनुशासन समिति को भी भेजा गया था, जिस पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *