राम मंदिर विवाद पर बोलीं उमा भारती, चुनावों से पहले ही क्यों याद आता है मुद्दा

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

चंदौली : पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंची केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मीडिया पर चुनाव के वक्त राम मंदिर मामला उठाने का आरोप लगाया. उमा भारती ने कहा कि उन्हें श्रीराम अक्सर ध्यान में रहते हैं.

अयोध्या में राम मंदिर और श्रीराम की भव्य प्रतिमा के निर्माण को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम की भव्य प्रतिमा के निर्माण से बहुत खुश हैं. साथ ही मंदिर निर्माण के लिए कठोर कदम उठाये जाने की बात कही.

यूपी के चंदौली में पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने देर रात पहुंची केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने अयोध्या में राम मंदिर और श्रीराम की भव्य प्रतिमा के निर्माण को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम की विशाल और भव्य प्रतिमा के निर्माण से वह बहुत खुश हैं. मंदिर निर्माण के लिए कठोर कदम उठाये जाने की जरुरत के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि यह सवाल आप योगी जी से कीजिये क्योंकि वह खुद ही बहुत बड़े राम भक्त हैं.

उमा भारती ने कहा कि इस समय पूरा मीडिया हमारे बारे में यह कह रहा है कि चुनाव आने से पहले हम अयोध्या और राम की चर्चा करते हैं, लेकिन चुनाव से पहले मीडिया को अयोध्या की याद आती है. हम तो हमेशा अयोध्या और राम को याद करते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *