न्यू ईयर से पहले लखनऊवासियों को मिलेगी मेट्रो की सौगत!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) चारबाग से मुंशीपुलिया के बीच फिनिशिंग और विद्युतीकरण कार्य जल्द पूरा कर लेगा. इस रूट पर एलएमआरसी नए साल से मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी में है. लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चारबाग से मुंशीपुलिया के बीच फिनिशिंग एवं विद्युतीकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है. इस कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. क्लार्क अवध होटल व इंदिरा नगर में एचएएल के नज़दीक चार स्पेशल स्टील के स्पैन बनाए गए हैं. ये 45 मीटर लम्बे हैं. इनके अलावा, 541 पियर, 262 पियर कैप्स और 39 कैंटिलीवर पियर भी स्थापित किए गए हैं.

आईटी चैराहे के नज़दीक घुमावदार यू-गर्डर स्थापित किया गया है. पॉलिटेक्निक चौराहे के पास आई-गर्डर लगाया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि गोमती नदी पर कैंटिलीवर ब्रिज के निर्माण के दौरान पाइल्स और पाइल कैप्स स्थापित करना और निशातगंज फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक के पास 60 मीटर का स्टील स्पैन लगाना काफी चुनौतीपूर्ण काम था जिसे एलएमआरसी ने पूरा किया है. प्रवक्ता ने बताया कि एलएमआरसी की फिलहाल यही कोशिश है कि दिसम्बर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाए ताकि मेट्रो का ट्रायल शुरू किया जा सके.

उन्होंने बताया कि इस रूट पर एक अप्रैल-2019 तक ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है. फिलहाल शासन ने दिसम्बर 2018 का समय मेट्रो संचालन के लिए निर्धारित किया है. इस मेट्रो रूट को आपस में पहले ही जोड़ दिया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में एलएमआरसी ने कुल 2321 पाइल्स और 541 पाइल कैप्स लगाए हैं. इसमें 21 अलग-अलग प्रकार और आकार के स्टील स्पैन्स भी लगाए गए हैं. निशातगंज फ़्लाई ओवर के नज़दीक 60 मीटर का स्टील का स्पेशल स्पैन पुल बनाया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *