मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी हर राज्य में लोगों से संपर्क और संवाद अभियान चला रही है. इसी सिलसिले में बीजेपी रविवार को उत्तर प्रदेश में 63 वर्चुअल रैल करेगी. इन वर्चुअल रैलियों की कमान अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है. इन रैलियों को संबोधित करने वाले नेता केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएंगे.
1- देवरिया: कैबिनेट मंत्री और यूपी सरकार के प्रवक्ता महेंद्र सिंह किसान मोर्चा सम्मेलन को करेंगे संबोधित
2- गाजियाबाद: पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधित
3-सहारनपुर: अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को मंत्री रमापति शास्त्री करेंगे संबोधित
4- अंबेडकर नगर: युवा मोर्चा सम्मेलन को मंत्री कपिल देव अग्रवाल करेंगे संबोधित
5- पीलीभीत: युवा मोर्चा सम्मेलन को मंत्री उपेंद्र तिवारी करेंगे संबोधित
6- हापुड़: अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को मंत्री गुलाबो देवी करेंगी संबोधित
