दिवाली से पहले BSNL का धमाना, लॉन्च किया यह सस्ता प्लान

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : आपको अभी तक अगर बीएसएनएल की मोबाइल सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं मिली है और इससे आप अब तक दूर हैं तो हम आपको बीएसएनएल के धमाकेदार और आकर्षक प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दें रहे हैं ताकि आप भी बीएसएनएल मोबाइल धामाके का लाभ ले सके.

ये है बीएसएनएल मोबाइल धमाका

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए दिवाली के मौके पर बड़ी सौगात लेकर आया है. जिसमें बेहतरीन सुविधाओं को रखा गया है. जो आपके दिल को खुश कर देगा. अगर आप बीएसएनएल के उपभोक्ता हैं तो अब आप रोमिंग में भी दिल खोलकर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं इतना ही नहीं आकर्षक डाटा और भरपूर एसएमएस का भी लाभ ले सकेंगे.

ये हैं सबसे सस्ते आकर्षक प्लान

99 STV

इसके तहत अनलिनिटेड कॉल किया जा सकेगा और ये सुविधा लोकल एवं एसटीडी सभी नटवर्क पर दिल्ली और मुंबई छोड़कर रोमिंग में भी लागू होगा. इसके अलावा 100 एसएमएस किए जा सकेंगे साथ ही बीएसएनएल आपको फ्री कॉलर ट्यून की सुविधा भी दे रहा है. 26 दिन की वैधता के साथ 99 STV का लाभ ले सकते हैं.

186 FRC

इसके तहत भी अनलिनिटेड कॉल किये जा सकेंगे और ये सुविधा भी लोकल एवं एसटीडी सभी नटवर्क पर दिल्ली और मुंबई छोड़कर रोमिंग में लागू होगा. इसके अलावा 2GB प्रतिदिन हाई स्पीड डाटा के साथ-साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा उपलब्ध होगी. जिसकी वैधता 28 दिन की होगी.

187 STV

187 STV के तहत अनलिनिटेड कॉल किये जा सकते हैं. ये भी लोकल एवं एसटीडी सभी नटवर्क पर दिल्ली और मुंबई छोड़कर रोमिंग में लागू होगा. इसके अलावा 2GB प्रतिदिन हाई स्पीड डाटा के साथ-साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही फ्री कॉलर ट्यून भी उपलब्ध होगा. 187 STV की वैधता भी 28 दिन की होगी.

319 STV

319 STV में भी अनलिनिटेड कॉल किये जा सकता है. जो लोकल एवं एसटीडी सभी नटवर्क पर दिल्ली और मुंबई छोड़कर रोमिंग में लागू होगा. इसमें आप प्रतिदिन 100 एसएमएस कर सकते हैं और 319 STV की वैधता 90 दिन की होगी.

429 FRC/STV

429 FRC/STV भी अनलिनिटेड कॉल की सुविधा दे रहा है और ये भी लोकल एवं एसटीडी सभी नटवर्क पर दिल्ली और मुंबई छोड़कर रोमिंग में लागू है. ये भी 2GB प्रतिदिन हाई स्पीड डाटा के साथ-साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. इसकी वैधता 81 दिन के लिए होगी.

666 FRC/STV

666 FRC/STV के तहत अनलिनिटेड कॉल किये जा सकते हैं. ये भी लोकल एवं एसटीडी सभी नटवर्क पर दिल्ली और मुंबई छोड़कर रोमिंग में लागू होगा. ये धमाका 2GB प्रतिदिन हाई स्पीड डाटा के अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा दे रहा है. इसकी वैधता 129 दिन के लिए होगी.

आपको बता दें कि रोमिंग कॉल रेट कटर के तहत अब आप दिल्ली और मुंबई से भी अनलिनिटेड कॉल कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको 10 रुपये का टॉक वैल्यू भी मिलेगा. इस सुविधा को मात्र 43 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिन की वैधता पर पा सकते हैं. जो प्लान 99 186 319 66 के साथ मान्य होगा.

इंटरनेट आधारित सेवाएं इस प्रकार हैं

बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए इंटरनेट आधारित टेलीफोन सेवा वीओआइपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल) शुरुआत की है. जिसका नाम विंग्स रखा गया है. इसके तहत अब तक 500 उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

इस सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को यूजर आइडी, पासवर्ड और डोमेन नेम के साथ एक वर्चुअल नंबर जारी करेगा. एप ओपेन होने पर आइडी और पासवर्ड मांगेगा जिसे देते ही एप एक्टिवेट हो जाएगा और फिर उपभोक्ता एक वर्ष तक वर्चुअल नंबर से कहीं भी और किसी भी कंपनी के सिम पर कॉल करें. उपभोक्ता किसी भी कंपनी के ब्राडबैंड, 3जी, 4जी और वाइफाइ जोन में आकर कॉल कर सकेंगे.

सरकारी और पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) के अफसर 599 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और बीएसएनएल के लैंडलाइन उपभोक्ताओं का दो माह का चार्ज नहीं लगेगा. इस रजिस्ट्रेशन के लिए 1099 रुपये खर्च करने होंगे.

Tags:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *