नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का मिग लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश कर खेत में जाकर गिरा और इसमें आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़ाकू विमान में यह हादसा तकनीकी खराबी की कारण हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मिग विमान रोजाना की तरह एयर पट्रोल मिशन पर निकला था. बुधवार सुबह विमान ने श्रीनगर से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही खबर आई की वह बडगाम में क्रैश हो गया.
विमान में हुआ था जोरदार धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैश होने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ था. वायुसेना के एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचावकार्य शुरू कर दिया है.
