Exclusive अपना उत्तर प्रदेश ने खोली झूठे पाकिस्तान की पोल,2017 के दुर्घटनाग्रस्त विमान को बता रहा आज गिराया

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊःकहते हैं कि, नकल के लिए भी अक्ल की जरुरत होती है. और वैसे भी झूठ के पांव नहीं होते. पाकिस्तान सुबह से एक खबर चला रहा था कि, उसने भारत के एक विमान को मार गिराया है. भारत में भी जब ये खबर पहुंची तो मायूसी का आलम छाया, लेकिन apnauttarpradesh.co.in की टीम ने झूठे पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी.

देखिए तस्वीरें

 

ऐसे किया खुलासा…

दरअसल, पाकिस्तान अपने यहां भारत के विमान को मार गिराने वाले विमान का जो फोटो चला रहा था. उस फोटो में दिख रहे विमान पर जो नंबर दिख रहा था. apnauttarpradesh.co.in की टीम ने उस नंबर को जब गूगल पर डाल कर सर्च किया गया तो पता चला कि, ये फोटो तो 4 अप्रेल 2017 को जोधपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की है. यानि पाकिस्तान जो फोटो एक्सक्लूसिब लगाकर चला रहा है. वो फर्जी है मतलब पुरानी फोटो है. यानि अपनी शेखी बघार रहा पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान का प्रेसटीवी एक और फोटो चला रहा है वो असम के मजौली में 15 फरवरी 2018 को दुर्घटनाग्रस्त विमान की फोटो है.

वायुसेना ने PoK में घुसकर की कार्रवाई, बौखलाए पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

apnauttarpradesh.co.in आपसे अपील करता है कि, आप भी किसी फर्जी खबर के आधार पर देश का माहोल खराब ना होने दें. किसी भी खबर की सत्यता जरुर देख लें.

पाकिस्तान कर रहा है भारतीय विमानों को गिराने का दावा
पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसके विमानों ने भारत के जम्मू-कश्मीर में सीमा पार की और एक भारतीय फाइटर जेट को मार गिराया है.

भारतीय वायुसेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला, LoC के पार जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *