लखनऊ: बीते शुक्रवार की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिस तरह से उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुआ. अब शुक्रवार को एक बार फिर नमाज है और जिस देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जुमे की नमाज को देखते हुए सूबे के 9 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की गई है.
इन जिलों में बंद रहेगा नेट
जिन जिलों में इंटरनेट बंद किया गया है. उनमें गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, आगरा, फिरोजबाद है. बीते 20 दिसंबर को इन जिलों में जमकर बवाल हुआ था. इसमें कई लोगों की मौत हुई थी.
पुलिस ने बनाया है सुरक्षा का ये प्लान
इस बार सुरक्षा व्यवस्था किसी तरह की कोई चूक ना हो इसके लिए पुलिस ने एक खास प्लान बनाया है. वृहस्पतिवार रात से ही पुलिस पैदल मार्च कर रही है. जिलों को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है.वहीं स्कूलों की छुट्टी कर दी गई और नेट बंदी के साथ ही किसी भी तरह के प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह पांबीद लगा दी गई है.
इन जगहों पर है हाईअलर्ट
अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, कैराना, मेरठ, रामपुर, बरेली आदि जगहों पर खास फोकस किया गया है.
