लूट की झूठी सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को पीटा

अपना बुलंदशहर अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना में फर्जी लूट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को पीटने का मामला प्रकाश में आया हैं. आरोपितों ने दरोगा समेत कई पुलिस कर्मी की पीटाई की है.  वहीं सिपाही की वर्दी भी फाड दी. पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने बताया कि रविवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव  बुकलाना में लूट की सूचना दी. सूचना पर चैकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ गांव बुकलाना पहुंच गए. जानकारी करने पर पता चला कि लूट की सूचना झूठी थी.

हिदायत देना पड़ गया भारी

लेनदेन के किसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने लूट की सूचना दी थी. इसे लेकर  चैकी इंचार्ज दोनों पक्षों को समझाने लगे तथा साथ ही गलत सूचना नहीं देने की हिदायत भी दी. आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी चार व्यक्ति आए तथा चारों ने पुलिस के साथ मारपीट शुुरू कर दी. आरोपितों के हमलें मे एक  सिपाही की वर्दी भी फाड दी. पुलिस कर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भागे और घटना की सूचना एसएसपी को दी. पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और एक आरोपी सुरेन्द्र फौजी को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस के साथ हुई हाथापाई

नरसैना थाना इंचार्ज शौकेन्द्र बालियान नेे बताया कि लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई की गई. पुलिस के काम में बाधा डाली गई है. लूट की सूचना भी गलत थी. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी सुरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *