परेशान विधवा महिला ने दी 5 भाईयों सहित आत्मदाह की चेतावनी!

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर: परिवार और प्रशासन की बेरुखी से परेशान एक विधवा महिला ने मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी फरियाद पहुंचाना चाहती है लेकिन अब उसमें अवरोध बन रहे हैं वही अफसर जिनके खिलाफ वो शिकायत करना चाहती है. मामला बुलंदशहर जिले के डिबाई का है. यहां उस वक्त अफरा-तफरी का माहैल बन गया जब एक महिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देने पहुंची लेकिन एसडीएम डिबाई ने वो ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया क्योंकि, उस ज्ञापन में एसडीम की ही शिकायत थी.

क्या है मामला
दरअसल, महिला का आरोप है कि, राजवती को पिता से मिली संपत्ति को लेकर भाई से विवाद चल रहा है. भाई के षणयंत्रों के मद्देनजर उसने अपने घर के मुख्य रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे ताकि, भाई की संदिग्ध गतिविधियों का पता चलता रहे और खुद सुरक्षित रहे. अब महिा का आरोप है कि, भाई निंजन की पत्नी गंगा देवी द्वारा शिकायत करने पुलिस नेवो कैमरे तुड़वा दिए हैं. इस मामले में पुलिस का कहना है कि, एक कैमरे की दिशा गंगादेवी के बाथरुम की तरफ थी इसलिए उसे उतरवाा गया है.वहीं शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि, वहां कोई बाथरुम ही नहीं है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या मामले में फिर बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका पर कोर्ट ने कहा

देखिए वीडियो…

ज्ञापन में एसडीएम की ही शिकायत
इस घटना के बाद विधवा महिलाने के नाम शिकायती ज्ञापन देने डिबाई तहसील में एसडीएम ऑफिस पहुंची. ज्ञापन देखते ही एसडीएम भड़क गए और ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया. क्योंकि, मुख्यमंत्री को लिखे उस शिकायती पत्र में एसडीएम की ही शिकायत की गई थी.

महिला की चेतावनी
एसडीएम द्वारा ज्ञापन न लेने और इंसाफ ना मिलने पर महिला ने अपने बाकी 5 भाईयों समेत आत्मदाह की चेतावनी दी है. महिला पूरे परिवार के साथ डिबाई तहसील परिसर में आई थी.

Apna Uttar pradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बुलंदशहर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें एक क्लिक पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *