बुलंदशहर हिंसा : आरोपी प्रशांत नट के घर मिला इंस्पेक्टर सुबोध का मोबाइल…

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में हुए बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के मोबाइल को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा रहा है कि मोबाइल बरामदगी की ये कामयाबी पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी प्रशांत नट के घर से हासिल की है.

पुलिस को इसके अलावा 6 और मोबाइल भी मिले हैं जो इस मामले से संबंधित हो सकता है. बुलंदशहर के एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि इंस्पेक्टर शहीद कुमार सिंह का मोबाइल प्रशांत नट के घर से मिला है. आपको याद दिला दें कि प्रशांत बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी है. उसको 27 दिसंबर को पुलिस ने धर दबोचा था.

उन्होंने ये भी कहा कि खबरें ऐसी भी हैं कि शहीद इंस्पेक्टर के मोबाइल की लोकेशन की जानकारी हासिल की जा चुकी है. हमने उसे बरामद कर लिया है और जांच इस वक्त जारी है. पिस्टल को लेकर तलाशी कार्रवाई चलायी जा रही है. बता दें कि बुलंदशहर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था और फिर उनका मोबाइल और सरकारी रिवाल्वर दोनों ही मौके से गायब कर दिया गया.

पूरे मामले पर एक नजर
पिछले साल 3 दिसंबर को बुलंदशहर जिले के महवा गांव के पास एक खेत में गाय का शव मिलने के खबर आग की तरह फैली और फिर देखते ही देखते उपद्रव शुरू हो गया. इसी दौरान स्याना थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की भी जान चली गयी.

एसआईटी का किया था गठन
यूपी सरकार की तरफ से इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था. हालांकि फिलहाल, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर कौन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत का असली जिम्मेदार है. ऐसा इस वजह से क्योंकि प्रशांत को पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस का दावा है कि प्रशांत ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को कबूल कर लिया है लेकिन मीडिया के सामने प्रशांत ने इस आरोप को मानने से इनकार कर दिया.

प्रशांत से पहले जीतू फौजी पर गोली चलाने का आरोप तय किया गया था. हिंसा के दौरान सेना का जवान जीतू छुट्टी पर आया था. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा दिया गया. कई गवाहों से पूछताछ के बाद वीडियो देखने के बाद पुलिस इस बात को खंगालने में कामयाब रही कि गोली चलाने वाला शख्स प्रशांत ही था.

मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *