मुरादाबाद : सपा नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की. उन्होंने जोधा अकबर और बीजेपी नेताओं के साथ साथ हिन्दू संगठनों को भी निशाने पर लिया.
आजम ने अपने तीखे लफ्जों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “अकबर ने जोधा को अपने घर में रख कर उसके भाई को सेनापति बना दिया ये सौदा हुआ जोधा के भाई को ये पद लेकर जोधा का सौदा नहीं करना चाहिए था यही सौदा भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन, मुख़्तार अब्बास नक़वी और यही सौदा सुब्रमण्यम स्वामी ने भी किया.” विवादित भाषण देने की पहचान बना चुके आज़म खान ने कुत्ते और कांवरियों का हवाला दिया और बुलंदशहर हिंसा की भी घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुत्ते को जिस चीज की ट्रेनिग दी गयी थी उसने वही किया और दरोगा मारा गया हम नहीं.
मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे सपा नेता मोहम्मद आजम खान ने नसीरुद्दीन को लेकर उठे विवाद को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि “ऐसा क्या कह दिया नसीरुद्दीन शाह जो फिल्म का अदाकार है सियासतदार नहीं, मजहबी शख्श नहीं गैर मुस्लिम बीबी घर में है इतना सेक्युलर उसने कह दिया कि मुझको अपने बच्चों से खतरा है तो देहद्रोही का सर्टिफिकेट मिल गया. अरे क्या जरूरत थी हमारा काम करने की, ये हमारा काम है. मेरी जबान काटने वाले को 50 लाख, गला काटने वाले को एक करोड़ लेकिन दावत है मेरी, काहे को एक करोड़ खर्च करता है आजा अपना सर देजा या लेजा.”
बुक्कल नबाव द्वारा हनुमानजी को मुसलमान कहे जाने पर भी आजम खान ने अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब योगी जी अपने MLC की दुम देखें. उन्होंने कहा कि अगर नबाव साहब की दुम है तो हनुमानजी मुसलमान और अगर नहीं है तो मुसलमान नहीं हैं.
कार्यक्रम के बाद आजम खान पत्रकारों से मुखातिब हुए और कहा कि हमें बजरंग बली से कोई ऐतराज नहीं. उन्होंने तंज करसते हुए कहा कि उन्हें अली से ऐतराज है तो बताएं. महागठबंधन में समाजवादी पार्टी में पुराने साथी रहे शिवपाल यादव को शामिल करने को लेकर उठे सवाल आजम ने टालते हुए कहा कि यह सवाल मेरी हैसियत से बाहर का है.
