मैं देश का पहला मुसलमान हूं जो राम मंदिर निर्माण संघर्ष में जेल जाएगा- वसीम रिजवी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. एक बार फिर वसीम रिजवी पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगा हुआ है. दरअसल वसीम रिजवी ने अयोध्या राम मंदिर मामले पर एक फिल्म बनाई है. इस फिल्म का ट्रेलर 19 जनवरी को लांच किया जा चुका है, जिसमें एक समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है.

इसी के चलते वसीम रिजवी के खिलाफ सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल वाहिद फारूकी ने चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके बाद वसीम रिजवी ने एक वीडियो औऱ प्रेस रिलीज जारी की है. उसमें रिजवी ने कहा है कि मैं इस एफआईआर से डरने वाला नहीं हूं और न तो मैं कट्टरपंथी मुसलमानों से डरने वाला नहीं हूं. मैं देश का पहला मुसलमान हूं जो राम मंदिर निर्माण संघर्ष में जेल जाएगा.

वसीम रिजवी ने आगे कहा कि कट्टरपंथी मुसलमान की तरफ से भगवान राम को अपमानित किया जा रहा है उनके अस्तित्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं, क्या इससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत नहीं होती. कट्टरपंथी मुसलमान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाओं, तुम राम का अपमान करो तो तुम्हारे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती. हमने फिल्म क्या बनाई दी. कट्टरपंथी मानसिकता रखने वालों के चेहरे से नाकाब उठाने की कोशिश क्या कर दी तो पूरे देश में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. साथ ही फिल्म का विरोध किया जा रहा है.

आपको बता दें कि वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर और हलाला मामले में फिल्म बनाई है. जब से फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फिल्म का विरोध किया जा हा हैं. इतना ही नहीं इस मामले में धमकी मिलने के बाद वसीम रिजवी ने लखनऊ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *