VVIP इलाके में ‘मंत्री जी’ की ‘सांसद’ बेटी से हुई चेन स्नेचिंग, धर्मेंद्र यादव ने साधा निशाना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के VVIP इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कैबिनेट मंत्री की बेटी जो की खुद सांसद है. उनके साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई. VVIP इलाके में हुई इस वारदात से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

कैबिनेट मंत्री की बेटी सांसद हैं

दरअसल, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या खुद बदायूं से बीजेपी की सांसद हैं. संघमित्रा मौर्य के साथ हुई ये घटना लखनऊ के VVIP इलाके फनमॉल के पास की बताई जा रही है.

धर्मेंद्र यादव ने साधा निशाना

वहींं इस मामले पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कानून व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा है कि,

‘भाजपा सरकार में महिलाएँ कितनी असुरक्षित हैं, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या से लखनऊ में चेन स्नैचिंग की वारदात ज्वलंत उदाहरण है।जब महिला सांसद ही असुरक्षित है,आम जनता के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।सुरक्षा के साथ चलने वाले व्यक्ति पर भी हाथ डालने से आज UP में अपराधी घबराते नहीं’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *