लखनऊ : शिवपाल यादव (Shivpal yadav) और अखिलेश यादव (Akhliesh yadav) के बीच जारी घमासान के बीच शिवपाल यादव ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है, आजम खान (Azam khan) के समर्थन में बयान दे चुके शिवपाल यादव ने एक बार फिर अखिलेश यादव के साथ सुलह की बात कही है. समाजवादी पार्टी से अगल होकर संयुक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने फिर से सपा में शामिल होने और विधानसभा चुनाव से पहले अलग पार्टी बनाने को लेकर बड़े बयान दिए.
अलग होने से दोंनो को नुकसान हुआ- शिवपाल यादव
एटा में शिवपाल यादव (Shivpal yadav) ने कहा कि अलग होने से नुकसान दोनों को हुआ है, नहीं तो आज हम सरकार में होते. इसी के साथ उन्होंने फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) में विलय होने की बात से साफ इनकार कर दिया है. इस पर शिवपाल ने कहा, अब विलय का सवाल ही नहीं उठता और वह विलय नहीं करेंगे. उन्होंने साफ कहा कि अलग रहने से दोनों पार्टियों को नुकसान हुआ और अलग कराने वाले षडयंत्रकारी अपने मंसूबों में कामयाब हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही इस बारे में आगाह किया था.
यह भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों का दौर जारी, अबकी बार इस परीक्षा का पेपर हुआ आउट
विलय नहीं गठबंधन होगा
विलय के समझौते से इनकार करने वाले शिवपाल यादव (Shivpal yadav) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) से गठबंधन की संभावनाएं खत्म नहीं की हैं. उनका कहना है कि गठबंधन हो सकता है, लेकिन विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता.
पहले की थी योगी सरकार की तारीफ
बता दें इससे पहले शिवपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए सरकार के कार्यों की सराहना की थी, शिवपाल यादव ने कहा था कि योगी इमानदार हैं और उनकी सरकार अच्छा काम कर रहे हैं, मौजूदा प्रदेश सरकार समाज के हितों का ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है.
