Chandra Grahan 2020 : इन राशियों पर प्रभाव डालेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

साल का पहला चंद्रग्रहण आज लगने वाला है. खास बात यह है कि यह चंद्रग्रहण पौष पूर्णिमा के दिन लग रहा है. पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने कारण इसका महत्व दोगुना हो गया है. 2020 का पहला चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा. खास बात यह है कि यह भारत के भी कई शहरों में दिखाई देगा. चंद्रग्रहण आज रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के तड़के 02:40 बजे तक रहेगा. 4 घंटे 1 मिनट तक चलने वाले चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं इस राशिफल में….

मेष- मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है. जल्दबाज़ी में निवेश न करें. अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें. निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे. जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे. अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है. आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा.

वृष- दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं. अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे. आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है. यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें. अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं. आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा.

मिथुन- ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी. आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी. कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी. आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा. आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा. हो सकता है कि आपकी वजह से दफ़्तर में कुछ बड़ा नुक़सान हो जाए, इसलिए सोच-समझकर हर काम करें. गप्पबाज़ी और अफ़वाहों से दूर रहें. वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा.

कर्क- सेहत से जुड़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है. रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा. बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियां महसूस करेंगे. आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है. काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें. अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है. जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह- अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं. उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे. पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है. दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शांति को भंग कर सकती है. किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें. दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे. आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे. आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है.

कन्या- सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं. हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है. आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े दे सकता है. सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें. अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है. आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा.

तुला- आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है. कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें. अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं. अगर आप लंबे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं. बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं. आपकी मुलाक़ात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़्याल है और जो आपको समझता भी है. कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं. आज से पहले शादीशुदा ज़िंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही.

वृश्चिक- सेहत से जुड़ी दिक़्क़तों से बचने के लिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है. पार्टनरशिप वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें. ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा. आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे. आपको कुछ सबसे बढ़िया अवसर नए लोगों के माध्यम से मिलेंगे. अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है. यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह रोमानी और प्यार से भरा रहेगा.

धनु- दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी. हंसी-मज़ाक में कही गई बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें. दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा. अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें. व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें. अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें. जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें.

मकर- बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे. बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है. वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं. अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं. बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं. प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें. याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है. अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं. आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो. आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच ख़ुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस कर सकते हैं.

कुंभ- चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें. साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्मविश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है. आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी. पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें. अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी. यह वह दिन है, जब आपको अपनी अहम योजनाओं के सिलसिले में ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए. छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे.

मीन- ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं. बाहर के खाने से बचिए. प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा. जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा. दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है. शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है. मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा. जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें. बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे. वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *