हाथरस मामले में CM की कार्रवाई, कप्तान, सीओ, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज…बच गए DM साहब

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

हाथरस: अधिकारियों की हरकत से बैकफुट पर आई योगी सरकार अब फ्रंटफुट आने के लिए एक्शन मोड में आ गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुक्रवार की शाम अधिकारियों पर कार्रवाई का कौड़ा चला दिया. सरकार ने हाथरस मामले में लापरवाही बरतने पर जिले के कप्तान विक्रांत वीर, CO और इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके अलावा  कुछ और पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है.हालांकि, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पर कोई नहीं हुई है।

अधिकारियों की लापरवाही से सीएम नाराज

दरअसल, इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले में शुरू से भी प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराज हैं. मामला बढ़ता देख सीएम ने सीधा हस्तक्षेप किया. सीएम ने जिलाधिकारी और कप्तान के खिलाफ पूरी रिपोर्ट मांगी थी.

संदिग्ध रही है DM की भूमिका
हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की भूमिका शुरुआत से ही संदिग्ध रही है. मृत लड़की के परिवार ने डीएम लक्षकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। डीएम प्रवीण कुमार पर पीड़िता की भाभी ने आरोप लगाया था कि डीएम ने उनके ससुर (पीड़िता के पिता) से कहा है कि अगर तुम्हारी बेटी अभी कोरोना से मर जाती तो क्या तुमको मुआवजा मिल पाता? डीएम पर मीडिया को लेकर धमकाने का भी आरोप है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *