सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, अलीगढ़ में अब अब इनके नाम पर बनेगी यूनवर्सिटी

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: उपचुनाव से ठीक पहले अपने अलीगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान कर गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अलीगढ़ में एक और यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. अलीगढ़ के इगलास पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले को कई योजनाए भी दीं. करीब 1135 करोड़ की लागत से 183 विकासकार्यों की बधाई भी दी.सीएम

राजा महेद्र प्रताप के नाम पर बनेगी यूनिवर्सिटी: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राजा महेंद्र प्रताप को कभी कोई भूल नहीं सकता. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए जमीन दी. लेकिन एएमयू ने महेंद्र प्रताप सिंह को क्या सिला दिया ये देश दुनिया सब जानते हैं. इसलिए अगले साल अलीगढ़ में उनके नाम पर एक नई यूनिवर्सिटी बनवाई जाएगी.

कल्याण सिंह की तारीफ की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में पूर्व राज्यपाल और भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि, कल्याण सिंह ने यहां बहुत विकास कार्य कराए. अलीगढ़ को पहचान दिलाई. यहां का ताला उद्योग हर जगह प्रसिद्ध रहा. लेकिन पिछली सरकारों की उदासीनता ने अलीगढ़ के उद्योगों पर ही ताला लगवा दिया. अलीगढ़ के लोगों के पास हुनर है इसलिए अलीगढ़ अब आगे बढ़ेगा और खूब तरक्की करेगा.

गाय नहीं कटने देंगे, किसानों की फसल भी नहीं उजड़ेगी
आवारा पशुओं से परेशान किसानों को भरोसा दिलाते हुए सीएम ने कहा कि, किसानों की फसल बर्बाद नहीं होने दी जाएगी. और प्रदेश में अब गौहत्या नहीं होने दी जाएगी. इस दौरे पर सीएम ने विपक्ष को भी जमकर खरी खोटी सुनाई.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *