बुलंदशहर : अब तक आपने पबजी गेम में फायरिंग देखी होगी मगर शहर ये एक ऐसा वाक्या सामने आया है जहां गेम के चक्कर में हकीकत में बवाल हुआ, इस बवाल में पथराव हुआ और जमकर फायरिंग हुई जिसमें घायल होने की खबरें भी आ रही हैं
दो पक्षों में हुआ बवाल
बताया जा रहा है कि एक टीम बनकर दोनों पक्षों के दो युवक PUBG खेल रहे थे. इस दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद बवाल इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक आ पहुंची. कहासुनी के बाद दो पक्षों में देर रात पुलिस चौकी के बाहर जमकर पथराव और फायरिंग हुई. इस बवाल में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ेंः उपचुनाव से पहले सपा को झटका, इस बड़े नेता का निधन
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस
यह घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली की दादरी गेट चौकी के पास की है. दोनों पक्षों के बीच आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई और जमकर पत्थरबाजी हुई. घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की फोर्स को मौके पर बुलाया गया. सीओ सिकंदराबाद भी मौके पर पहुंचे. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स ने रात में गश्त किया.
यह भी पढ़ेंः ‘हेलो कोतवाल साहब, मैं इटली से बोल रही हूं’, औऱ फिर हुआ वो…
जल्द गिरफ्तारी का दावा
क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अन्सरियार और कुरैशियार मोहल्ले के बीच कुछ लड़कों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. लोगों का कहना है कि इस दौरान पथराव और फायरिंग की घटना हुई है. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हंगामा और उत्पात मचा रहे दोनों पक्षों को वहां से भगाया. मिश्र ने बताया कि बवाल में किसी के गोली लगने की सूचना नहीं है. एक युवक घायल है और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है. इस मामले में तहरीर दी जा रही है और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
