नई दिल्लीः कहते हैं जिसने गुरु के चरणों को पकड़ लिया, उसने जिंदगी में सबकुछ पा लिया, लेकिन बदलते दौर में गुरु-शिष्य परंपरा लगातार खत्म होती जा रही है. कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में देखने को मिला है. रायबरेली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक अधिकारियों के काम पर सवाल उठा दिए हैं. रायबरेली (Raebareli) में भारतीय शिक्षा पद्धति को शर्मसार करने वाला ऐसा मामला सामने आया जिसमें छात्रों (Students) ने महिला बाल कल्याण अधिकारी की जमकर पिटाई की.
छात्रों द्वारा महिला बाल कल्याणा अधिकारी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्रों ने पहले अधिकारी को पीटा, बल्कि प्लास्टिक की कुर्सी से भी हमला कर दिया.
प्रबंधक और अधिकारी के बीच चल रहा है विवाद
सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद जानकारी मिली है कि रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित चक धौरहरा स्थित गांधी बाल संरक्षण गृह के प्रबंधक और बाल कल्याण अधिकारी के बीच बीते कई महीनों से विवाद चल रहा था. संस्था की बाल कल्याण अधिकारी ममता दुबे ने मैनेजर अरुण मिश्रा पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, इतना ही नही बाल कल्याण अधिकारी ने मैनेजर पर पूरा वेतन न देने का भी आरोप लगाया और मामला रायबरेली के जिलाधिकारी के चौखट तक पहुंचा.
इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गांधी बाल संरक्षण केंद्र के मैनेजर अपने हित साधने के लिए छात्रों का उपयोग करते हैं.
Apnauttarpradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायबरेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
