ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है. आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं. 27 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : भाई बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पूंजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे. नए वस्त्र खरीदने के योग हैं. गाड़ी खरीदने के लिए समय अच्छा है. जरूरतमंद की मदद करें.संचित धन का उपयोग बुद्धिमानी से करें.
वृषभ : परिवार के खिलाफ न जाएं, बड़ नुकसान हो सकता है. जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है. नई जिम्मेदारी आपके कंधे पर आने वाली है. स्वास्थ्य पर ध्यान दे.बिना मांगे अपनी राय देने से बचें. पिता के साथ गंभीर विषय पर बहस न करें.
मिथुन : सामाजिक समारोह में शामिल होने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. सहकर्मियों के साथ नर्मी से पेश आएं. शिक्षा स्थल पर विवाद न करें. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें, नहीं तो मन शांत नहीं रहेगा.
कर्क : मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन में खुशी होगी. कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेने बचें. आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होगी. कार्यस्थल पर पूजा पाठ करने से मन शांत होगा. कोई बड़ा उपकण खरीद सकते हैं.
सिंह : अपने व्यवहार और आचरण में परिवर्तन लाएं. कार्यस्थल पर सब आप से प्रभावित होंगे. अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर निकलें. अपनी भूल सुधारने का अच्छा मौका है. बॉस से न भिड़ें, सम्मान में कमी आएगी.
कन्या : जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे. इस समय कुछ लोगों को ऑफिस का दबावपूर्ण कार्य जीने नहीं दे रहा है. पति व पत्नी के आपसी न समझ के कारण पूरा परिवार तनाव ग्रस्त हो सकता है.
तुला : कारोबार में नई तकनीक से मुनाफा होगा. भूमि लाभ के योग हैं. कार्य की अधिकता से तनाव का माहौल बना रहेगा. कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से आपकी दिक्कत बढ़ सकती है.
वृश्चिक : वित्तीय मामलों को हल्के में न लें. मन की बात कहने के लिए थोड़ा सब्र करें, समय ठीक नहीं है. दूसरों पर आंख बंद कर भरोसा न करें. भावनात्मक जुड़ाव से बचें, धोखा मिल सकता है. प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेगी.
धनु : धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा. लोग आपसे प्रभाविक होंगे. समय रहते अपने काम पूरे कर लें नहीं पछताना पड़ सकता है. आलसी रवैया आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है. दूसरे के मामले में न पड़ें आपका ही नुकसान होगा.
मकर : लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकता है. आपको कला से लोग प्रभावित होंगे. धन हानि होगी. विदेश जाने के योग हैं. जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा होगा. किसी की देखा-देखी न करें, नुकसान होगा.
कुंभ : अपने करियर को बड़े फैसले लेने का वक्त है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. अच्छे कार्य की शुरुआत बुजुर्गों के आशीर्वाद जरूर लें. विदेश जाने से पहले 10 बार सोचें.
मीन : व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय परिवार के लिए निकालें. किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले योजना बना लें. नौकरी में तरक्की के योग हैं. आप मन के साफ तो ध्यान रहे कोई आपके इस गुण का फायदा न उठाले.
