कांग्रेस में संगठन की रिपेयर का काम चालू, इस शख्स को मिली जिम्मेदारी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस ने उपचुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर सभी जिला समितियों को भंग करने की घोषणा की गई है.

उपचुनावों से पहले पार्टी में फेरबदल करते हुए कांग्रेस ने विधायक अजय कुमार लल्लू को पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन में बदलाव करने के लिए प्रभारी का कार्यभार सौंपा है. हालांकि पश्चिम यूपी की कमान किसके हाथ में जाएगी यह स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है.

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल में होने वाले विधानभा उपचुनाव के लिए प्रत्येक सीट पर दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *