चोरों से की प्रवासी मजदूरों की तुलना, बीजेपी के मंत्री का आपत्तिजनक बयान

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : कोरोनावायरस महामारी के दौरान देश में लॉकडाउन लागू है. इस बीच दूसरे राज्यों और शहरों में फंसे मजदूरों का घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है. कोई पैदल तो कोई साइकिल के जरिए घर जो रहे हैं. कभी ट्रकों, बसों से जाते ये मजदूर जगह-जगह पर हादसों के शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं. इस बीच यूपी के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने मजदूरों को लेकर एक बयान दिया है. जिसमें मंत्री ने कहा, ‘मजदूरों के साथ हमारी संवेदनशीलता है. मजदूरों के साथ हुए हादसे को किसी ने आमंत्रित नहीं किया है.’

खेतों से चोरों की तरह भागते हैं

मंत्री ने आगे कहा, ‘हमने जगह-जगह स्टॉल लगाए हैं. खाना बना रहे हैं. खिचड़ी बना रहे हैं. भट्टिया लगा रहे हैं. मजदूरों को वहीं रोक रहे हैं. लेकिन कुछ लोग रुक रहे हैं और कुछ लोग खेतों में से ऐसे भाग रहे हैं जैसे चोर और डकैत हैं. हम उन्हें बुलाकर पानी पिला रहे हैं. कुछ मान रहे हैं और कुछ नहीं मान रहे हैं.’ चौधरी उदयभान सिंह के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये बयान बिल्कुल संवेदनहीन और निंदनीय है. जनप्रतिनिधि आगरा इन मजदूरों को खाना खिला रहे हैं तो कोई एहसान नहीं कर रहे हैं.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *