अखिलेश के ‘सपने में श्री कृष्ण’ बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के शासनकाल को दंगो के उत्पादन का काल कहा है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhliesh Yadav) के “सपने में श्रीकृष्ण” आने वाले बयान पर तंज कसते हुए योगी ने कहा है “जो लोग सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने की बात कहते हैं, आज भगवान कृष्ण भी उन्हें कोस रहे होंगे. इन्ही लोगों के राज में पहला दंगा मथुरा के कोसीकलां में हुआ. यह लोग कृष्ण नहीं कंस के उपासक हैं और जब इन्हें सत्ता मिली तो मथुरा, वृंदावन, बरसाना में कुछ विकास न किया, अलबत्ता कंस पैदा कर जवाहरबाग कांड करा दिया.”

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की पहली सुपर क्रिटिकल इकाई 660 मेगावॉट हरदुआगंज तापीय विस्तार परियोजना के लोकार्पण सहित ₹7,000 करोड़ से अधिक की सैकड़ों विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के मौके पर सीएम योगी ने स्थानीय जनता की मांग पर सांथा में नई चीनी मिल स्थापित कराने की घोषणा भी की.

ये भी पढ़ेंः बिना आधार कार्ड भी लगवा सकते हैं वैक्सीन, जानिए कैसे

इस मौके पर उत्साह-उमंग से लबरेज लाखों लोगों के सामने योगी ने सपा सहित समूचे विपक्ष पर तथ्य-तर्क के साथ जोरदार वार किया. 2017 के पहले और बाद की सरकार की तुलना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले जनता का पैसा लूटा जाता था, विकास एक परिवार का होता था. वह लोग गरीबों का पैसा दीवारों में चुनवाकर रखते थे ताकि दंगा करा सकें, गरीबों की संपत्ति लूट सकें.

आज उसी पैसे को हम लोग जेसीबी से खोदकर निकाल रहे हैं और युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन दे रहे, गरीबों के घर बना रहे. बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के लिहाज से अहम नई तापीय विद्युत परियोजना को लोकार्पित करते हुए योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना बिजली के स्मार्टफोन और लैपटॉप चार्ज ही नहीं हो पाते थे, लेकिन हमारी सरकार निर्बाध रूप से बिजली दे रही है. पिछली सरकारें महंगे दामों पर बिजली खरीदती थी और उसका बोझ जनता पर डाल देती थी. यही नहीं लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *