15 अक्टूबर को अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

अपना अलीगढ़ अपना एटा-कासगंज बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/ अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर शनिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वह हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 03ः45 बजे निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और शाम चार बजे तक निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री सांय 04ः25 बजे से 04ः45 बजे तक कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

4ः45 बजे से 05ः30 बजे तक जनपद अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो व कानून व्यवस्था पर बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री लाल डिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पहुॅचकर शाम 05ः40 बजे स्मार्ट सिटी निर्मित अलीगढ़ हैबीटेट सेंटर का लोकार्पण एवं जनपद की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 06ः20 से 06ः45 बजे तक स्थानीय भ्रमण एवं 07ः00 बजे से 07ः30 बजे तक सर्किट हाउस सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे।

रात्रि विश्राम के उपरान्त मुख्यमंत्री जी 16 अक्टूबर को 9:30 पर एटा के लिये प्रस्थान करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *