Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Cm Yogi Adityanath ) ने सूबे के तमाम अफसरों की खास बैठक को संबोधित करते हुए सख्त रुख अपनाया. अधिकारियों को दो टूक शब्दों में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी साजिश और कोशिश पर कड़ी व सख्त कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि पर्व-त्योहारों के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने के कुत्सित प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने निर्देश दिए कि उपद्रवियों पर ऐसी निर्णायक कार्रवाई की जाए कि वे भविष्य में फिर इस तरह की गलती करने की सोच भी न सकें. कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करने और तुरंत प्रभाव से कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया ।
कानून व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं: य़ोगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Cm Yogi Adityanath ) ने त्योहारों के मद्देनज़र प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश
1- हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
2- ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाए।
3- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।
4- धार्मिक स्थलों, जुलूसों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जाए।
उन्होंने यह भी साफ किया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
क्यों सख्त हुए सीएम योगी?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का मुख्य कारण हाल ही में कुछ साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली घटनाएं हैं, जिनमें खासतौर पर “I Love Mohammad” जैसे भावनात्मक और विवादास्पद संदेशों पर बढ़ा टकराव भी एक कारण हैं
हाल ही में कुछ शहरों में “I Love Mohammad” जैसे नारे दीवारों, पुलों या सार्वजनिक स्थानों पर पेंट किए गए जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बन गया।
2. त्योहारों का मौसम
इस समय कई बड़े धार्मिक त्योहार जैसे दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली आदि हैं
इस दौरान अक्सर जुलूस, धार्मिक समारोह, और भीड़-भाड़ बढ़ जाती है, जिससे कानून-व्यवस्था पर दबाव भी बढ़ता है।
