बढ़ सकता है यूपी में गठबंधन का कुनबा, कांग्रेस ने की इतनी सीटों की डिमांड, लेकिन…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन का दायरा अब और बड़ा हो सकता है. सूत्रों की मानें तो गठबंधन के इस कुनबे में कांग्रेस भी शामिल हो सकती है. अब इसे एयर स्ट्राइक के बाद बदले समीकरण कहें या कुछ और क्योंकि, एक समय सपा-बसपा ने कांग्रेस को किनारे कर गठबंधन का ऐलान किया था. लेकिन बीते कई दिनों से कांग्रेस पार्टी को भी गठबंधन में शामिल करने की खबरें जोरों पर हैं.

ये है डिमांड और ऑफर
कांग्रेस पार्टी यूपी में 20 सीटों की मांग कर रही है. लेकिन गठबंधन उन्हें 9 सीटे देने की बात कर रहा है. कांग्रेस ने 15+2= 17 यानि, अमेठी-रायबरेली की दो सीटों के अलावा 15 और सीट पर बात बन सकती है. वहीं गठबंधन 13 सीटों पर राजी हो सकता है इसमें सपा अपने कोटे से 7 और बसपा अपने कोटे से 6 सीटें दे सकती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *