नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस के रणनीतिकारों की मानें तो इस चुनाव में कांग्रेस कोई कोर सकर नहीं छोड़ना चाहती. उम्मीदवारों को अपने प्रचार के लिए पूरा समय मिल सके इशलिए कांग्रेस ने बाकी दलों को पीछे छोड़ते हुए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है
पहली लिस्ट में कौन-कौन दिग्गज हैं?
कांग्रेस पार्टी की इस पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश और 4 गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, सलीम इकबाल शेरवानी, अनु टंडन, राजारामपाल, निर्मल खर्त्री, ब्रिजलाल खबरी, और आरपीएन सिंह जैसे नाम शामिल हैं.
कौन उम्मीदवार कहां से लड़ेगा चुनाव?
1- राहुल गांधी- अमेठी
2- सोनिया गांधी- रायबरेली
3-इमरान मसूद- सहारनपुर
4- सलीम इकबाल शेरवानी, बदायूं
5- जितिन प्रसाद- धौरहरा
6- अनु टंडन- उन्नाव
7- सलमान खुर्शीद- फर्रूखाबाद
8- राजाराम पाल- अकबरपुर
9- ब्रजलाल खबरी- जालौन
10- निर्मल खत्री- फैजाबाद
11- आरपीएन सिंह- कुशीनगर
गठबंधन पर बढ़ेगा दबाव?

दरअसल, बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भी गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं थीं. लेकिन सीटों की डिमांड और ऑफर को लेकर मामला अधर में लटका था. अब कांग्रेस ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करके एक बात तो साफ कर दी कि, वो उन सीटों पर अपना दावा मजबूत रखती है. ऐसे अगर गठबंधन में कांग्रेस शामिल हुई तो वो इन सीटों पर दावा नहीं छोड़ेगी.
लिस्ट में खास क्या है?
कांग्रेस ने अपने जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है उनको लेकर सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं तोज हो चली हैं. सीटवार और नामवार देखें तो सहारनपुर में इमरान मसूद पर फिर से बड़ा दांव चला है. इमरान मसूद पहले बहुत चर्चाओं में रहे हैं. ज्यादातर उन चेहरों को दोबारा मैदान में उतारा गया है जो 2009 में अपनी अपनी सीट पर जीते थे.
