लखनऊ : रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक और प्रियंका गांधी की करीबी अदिति सिंह पर कांग्रेस में दो फाड हो चुकी है, विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के वहिष्कार के बावजूद जहां अदिति सिंह के उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है वही उपचुनावों के लिए दिल्ली मुख्यालय ने उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया है
पार्टी लाइन से हटकर गईं थी विशेष सत्र में
महात्मा गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में विपक्ष ने वहिष्कार का ऐलान किया था, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से कोई भी विधायक सत्र में शामिल नहीं हुआ, मगर रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पार्टी लाइन से हटकर ना सिर्फ सत्र में शामिल हुई बल्कि अपनी स्पीच में उन्होंने योगी सरकार के कार्यों की तारीफ भी करते हुए कहा कि सरकार सूबे में विकास के कार्य कर रही है.
पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस
सत्र में शामिल होने के अगले ही दिन अदिति सिंह को सरकार से सुरक्षा भी मिली, लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी लाइन से हटकर सत्र में शामिल होने के फैसले पर कारण बताओ नोटिस भेजा.साथ ही दो दिन के अंदर जवाब मांगा है. नोटिस में ये भी लिखा गया है कि अगर जवाब नहीं दिया तो उनपर कार्यवाही की जाएगी

दिल्ली से मिला प्रमोशन
उत्तर प्रदेश कांगेस ने भले ही अदिति सिंह पर कार्यवाही की बात कही हो मगर दिल्ली से उन्हें प्रमोशन मिला है, आगामी उपचुनाव के लिए उन्हें स्टार प्रचारकों को लिस्ट में शामिल किया गया है. इस लिस्ट में राज बब्बर, पीएल पुनिया, जतिन प्रसाद जैसे दिग्गजों के साथ अदिति सिंह को भी जगह मिली है.

क्या चक्रव्यूह में फंस गईं अदिति सिंह?
इस बीच खबरें ये भी थी की अदिति सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाली है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर ली है, और सरकार ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट देते हुए सुरक्षा प्रदान की है, ऐसे में क्या कांग्रेस ने अदिति सिंह को फंसा दिया है…क्योंकि, अदिति सिंह कांग्रेस के बहिष्कार को दरकिनार कर सत्र में शामिल हुईं तो उनके बीजेपी में जान की चर्चाएं तेज हुईं, इब कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर दिया है.
