लखनऊः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है. टॉम वडक्कन को गांधी परिवार के बेहद करीबियों में से माना जाता है. बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करने के दौरान टॉम वडक्कन ने कहा कि वह सेना पर कांग्रेस के रुख से बेहद दुखी हैं इसलिए उन्होंने पार्टी को छोड़ा है. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें काफी दुख हो रहा है.

सोनिया के निजी सचिव थे टॉम
बता दें कि टॉम केरल के जाने माने नेताओं में शुमार हैं. एक वक्त तक टॉम को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता रहा है. टॉम कई सालों तक सोनिया के निजी सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं.
कांग्रेस से निराश हैं टॉम
कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति हावी है. पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के रुख से मैं काफी दुखी हूं. कांग्रेस पुलवामा हमले पर राजनीति कर रही है. मैं भारी मन से कांग्रेस को छोड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि जब आप देश की सेनाओं पर सवाल उठाते हैं तो इससे दुख होता है. कांग्रेस और छोड़ना और बीजेपी में शामिल होना विचारधारा की बात नहीं है, यह देश प्रेम की बात है. टॉम वडक्कन पूर्व पीएम और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी के सहायक भी रहे हैं.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब ‘अपना उत्तर प्रदेश’ WhatsApp
