कांग्रेसियों ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

गाजियाबाद: प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए बयान पर बीजेपी की फजीहत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल बीजेपी को घेरने में लगे हैं. गाजियाबाद में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के ज़िला अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुराने बस अड्डा चौराहे पर पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया.

आतंकी मानसिकता के लोग गोडसे को देश भक्त मानते है:नसीम खान
पुतला दहन करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के ज़िला अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि ‘बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर आतंकी मानसिकता की महिला है जोकि आतंकी गतिविधियों मे जेल काट चुकी है प्रज्ञा ठाकुर जब से जेल से आयी है वो इस देश के महात्मा बापू का अपमान कर रही हैं गोडसे को लगतार देश भक्त कह रही हैं जोकि सरासर ग़लत है प्रज्ञा ठाकुर देशद्रोही पुकारी जानी चाहिए और बीजेपी को प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से बाहर कर सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई करनी चाहिए.

कौन-कौन रहे मौजूद


इस मौके पर कांग्रेस के कर्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से लेकर बस अड्डा चौराहे तक प्रज्ञा ठाकुर मुर्दाबाद के नारे लगाए इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष पूजा, रजापुर अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष हुमायूं मिर्जा, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री आसिफ सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कमेटी शान मोहम्मद, सचिव सोहेल चौधरी, रफत सैफी, साहिबाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष अहसान अली, इंटक महानगर अध्यक्ष सुशील गौतम, महिला कांग्रेस नेता सविता गौतम समेत तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे.

https://www.youtube.com/watch?v=iAgCgU3eRYw&feature=youtu.be

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *