बुलंदशहर: नोएडा (Noida) और लखनऊ (Lucknow) में हुए होमगार्ड ड्यूटी घाटाले (Home Guard Scam) के बाद अब बुलंदशहर (BulandShahar) में भी होमगार्ड्स की हाजिरी में फर्जीवाड़ा करके लाखों रुपए का खेल करने का मामला सामने आया है. यानि यहां भी होमगार्ड्स की फर्जी ड्यूटी दिखाकर वेतन निकाला गया है.
एसपी सिटी की जांच में खुलासा
दरअसल, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव (Sp City Atul Kumar Shrivastava) की जांच में खुलासा हुआ प्लाटून कमांडर, कंपनी कमांडर और अधिकारियों-कर्मचारियों के जरिए 10 थाना-कोतवाली में फर्जी तरीके से मस्टररोल बनाकर वेतन लिया गया है. एसपी सिटी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बुलंदशहर (BulandShahar) नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
SSP ने गठित की थी टीम
नोएडा में हुए होमगार्ड वेतन घोटाले के बाद एसएसपी संतोष कुमार ने मामले की जांच के लिए सीओ सिटी की अगुवाई में एसआईटी गठित की औऱ जांच का जिम्मा एसपी सिटी को सौंपा.
कहां कहां गड़बड़ी
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव की प्रारंभिक जांच में कोतवाली देहात, कोतवाली स्याना, थाना नरसेना, थाना खानपुर, थाना बीबीनगर, थाना पहासू, कोतवाली खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, अरनिया और जहांगीर पुर थाने में होमगार्डस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के फर्जी मास्टर रोल तैयार कर फर्जी तरीके से वेतन निकालने का मामला सामने आया है.
कितने होमगार्ड की दिखाई फर्जी ड्यूटी
जांच में होमगार्ड के रोस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, मस्टर रोल और जीडी आदि का मिलान किया गया तो पता चला कि, करीब 70 होमगार्ड्स की फर्जी तरीके से ड्यूटी लगाकर हर महीने उनका वेतन निकाला गया है.
एसएसपी कहिन
इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार (SSP SANTOSH KUMAR SINGH) का कहना है कि, ‘होमगार्ड की फर्जी ड्यूटी लगाकर वेतन निकाले जाने का मामला सामने आया है. एसपी सिटी की प्रारंभिक जांच के आदार पर नगर कोतवाली में अज्ञात अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है मुकदमे की विवेचना एसआईटी करेगी.
