नाराज बीवी को मनाने के लिए पति ने शरीर पर बनवाया टैटू, लिखा- ‘मैं धोखेबाज हूं’

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

लंदनः कहते हैं अगर किसी रिश्ते में झूठ और धोखे की दरार पड़ जाती है, तो उसमें विश्वास की गुंजाइश बहुत कम हो जाती है. अगर यह रिश्ता पति-पत्नी का हो तो यह मुश्किल क्या अंजाम ले सकती है इससे तो हर कोई भली-भांती वाकिफ है. लंदन के एक शख्स ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया है कि सोशल मीडिया पर हर तरफ लोग उसी की चर्चा में लगे हैं. सोशल मीडिया पर लंदन के इस शख्स ने अपनी पत्नी से माफी मांगने के लिए एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर कोई उसके इस कदम की तारीफ कर रहा है तो कोई पत्नी से पति को माफ करने की अपील कर रहा है.

यह भी पढ़ें ; अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल

दरअसल, जॉस टेरेस नाम के इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को धोखा दिया था, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से माफी मागने की कोशिश की, लेकिन उसने टेरेस से बात नहीं की, जिसके बाद टेरेस ने पत्नी से माफी मांगने के लिए अपने शरीर पर एक टैटू गुदवा लिया, जिसमें उसने अपनी पत्नी से सॉरी कहते हुए लिखवाया है कि ‘मैं जॉस टेरेस 2 जनवरी 2019 को यह टैटू अपनी मर्जी से बनवा रहा हूं. मैं अपनी पत्नी को वापस अपनी जिंदगी में पाना चाहता हूं और यह इसीलिए मैं यह टैटू बनवा रहा हूं, क्योंकि उसे मेरी वजह से बहुत दर्द और पीड़ा झेलनी पड़ी है. मैं यह उसे हुए दर्द और पीड़ा के बदले कर रहा हूं.’

यह भी पढ़ें : Oh! Listen पत्नियों/प्रेमिकाओं से जरा बचकर करें बेवफाई, ऐसे लिया जा रहा है बदला

जॉस ने टैटू में आगे लिखवाया है कि ‘मैं झूठा हूं, धोखेबाज हूं, बेवकूफ हूं, चालबाज हूं. सेक्स वर्कर्स के पास जाता हूं. बेईमान और सम्मान नहीं करने वाला हूं.’ वहीं अपने शरीर में यह टैटू बनवाने के बाद जॉस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई जॉस की पत्नी से उसे माफ करने को कह रहा है तो कोई दोनों को तलाक लेने को कह रहा है. वहीं कई लोग जॉस के इस कदम की तारीफ कर रहा है.

एक नजर इधर भी…

सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’

ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *