Lakhimpur LIVE Updates: पैदल घर से निकलीं प्रियंका गांधी, पुलिस से झड़प के बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंचीं. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हो गई. लमीखपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहीं प्रियंका गांधी को लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था. हालांकि प्रियंका गांधी अपने पैदल ही आवास से बाहर निकल गईं और लखीमपुर जाने की तैयारी करने लगीं. पुलिस ने उन्हें कौल हाउस में ही रहने के लिए कहा था. पुलिस से हुई झड़प के बाद प्रियंका गांधी देर रात लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गईं.

यहां पढ़िए LIVE UPDATES: 

– कांग्रेस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों के एक समूह को कथित रूप से दो वाहनों से कुचले जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधा और घटना की न्यायिक जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. राहुल गांधी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में रविवार की घटना के बाद भी चुप रहने वाले पहले ही मर चुके हैं और कहा कि किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ेंः- पीठ पीछे पत्नी बनाती है दूसरे मर्दों से संबंध… पति ने शक में मारी गोली और

– अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि, ”लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता श्री तेजिंदर सिंह विर्क जी से अभी थोड़ी बात हो पाई. उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए. बस एक माँग मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दें.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *