नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Case updates) की रफ्तार बेकाबू हो रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 41 हजार 986 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 285 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Case) के 3071 मामले सामने आ चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 72 हजार 169 हो गई है.
इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 463 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 40 हजार 485 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
केंद्र ने लिखा राज्यों को खत
केंद्र की ओर से लिखा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है. कई देशों में टीकाकरण के उच्च स्तर के बावजूद वहां पर कोविड-19 मामलों में अतिरिक्त उछाल देखा गया है. इसलिए कोरोना मामलों में अति गंभीरता की जरूरत है. केंद्र ने कहा कि सभी राज्य जांच में तेजी लाएं और अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच कर संक्रमित को भीड़ के बीच जाने से रोकें, जिससे संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सके.
ये भी पढ़ेंः-
Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
चुनाव से पहले बढ़ाई गई चुनावी खर्च सीमा, जानिए कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
