गाजीपुर में चला निरहुआ रिक्शावाले का जादू, अखिलेश का पारा हुआ हाई !

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

यूपी की हॉट सीट में शुमार लोकसभा की आजमगढ़ सीट एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस सीट का चुनावी मौसम में सुखियों में आना आम बात है आखिरकार इस सीट को समाजवादियों का गढ़ जो कहा जाता है और इस सीट पर होने वाली लड़ाई  भी वाक़ई मजेदार होती है, वहीं इस बार तो इस सीट पर दो यादव लड़ रहे है तो लड़ाई का दिलचस्प होना तो लाज़मी है. इस बार अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट पर अखिलेश यादव खुद उतर रहे है क्योंकि इस सीट से हमेशा ही यादव परिवार का कोई सदस्य ही चुनाव लड़ता है तो वहीं बीजेपी ने अपनी पिछली हार को इस बार जीत में बदलने के लिए आजमगढ़ सीट पर लड़ाई को बड़ा ही रोमांचक बना दिया है.

बीजेपी ने इन सीट से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ को मैदान में उतारा है.निरहुआ को जब से बीजेपी ने आजमगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है तभी से निरहुआ  आजमगढ़ की जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे है. तो वहीं अब आजमगढ़ सीट पर अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतरे निरहुआ पर सबकी निगाहें टिक गई है. निरहुआ भी अखिलेश पर हमलावर है  वो लगातार अखिलेश पर अपने तीखे शब्दों के बाण छोड़ रहे है और एक बार फिर निरहुआ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख पर जमकर निशाना साधा है.

दरअसल, निरहुआ को जब से बीजेपी ने आजमगढ़ सीट पर उतारा है वो तभी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे है निरहुआ लगातार आजमगढ़ में रैलिया और जनसभाएं कर रहे है और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना भी साध रहे है निरहुआ बीजेपी की नीतियों का गुणगान कर रहे है तो वहीं विपक्ष पर उंगली उठाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है.

हाल ही में निरहुआ गाजीपुर में एक जनसभा को सबोंधित करने पहुंचे थे. इस दौरान निरहुआ ने अपने भोजपुरी स्टाइल में जनता को सबोंधित किया. निरहुआ ने सबसे पहले भोजपुरी में गाजीपुर की जनता से कहा कि करिहा सोच के मतदानवा गाज़ीपुर के लोग. इस जनसभा में निरहुआ लगातार इस गाने के जरिए जनता को बीजेपी के वोट करने की अपील करते रहे. निरहुआ ने विपक्ष के जाति पर वोट मागंने की रणनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई यहां आता है अगर वो यादव है तो बोलिए जय श्री कृष्ण अगर कोई दलित आता है तो बोलिए जय भीम. सबके जयकारे लगा लों.

लेकिन जब देश के हित के लिए बूथ पर जाओं तो एक बात याद रखना है निरहुआ ने गाते हुए कहा कि देश सबसे पहले है देश के सामने सब बेकार है और देश के नौजवानों ,महिलाओं और सैनिकों, किसानों के हित में फिर एक बार मोदी सरकार. निरहुआ अपनी इस रैली में गाजीपुर के लोगों को बार बार ये कहते दिख रहे थे कि गाजीपुर के लोग सोच समझकर वोट देना. निरहुआ ने कहा आप लोग किसी के कहने पर वोट मत देना आप लोग अपने दिमाग से सोच समझकर वोट देना.

निरहुआ ने यहां पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के बाद किसी से पूछा था कि वो कौन सी जाति का है बिना किसी की जाति पूछे उन्होंने सबके घर में शौचालय बनाएं और सबको घर दिए ना. निरहुआ ने कहा कि पीएम मोदी गरीब घर में पैदा हुए है इसलिए उन्होंने गरीब के लिए काम किया. उनसे पहले तो किसी सरकार ने गरीब के हित में काम नहीं किया. निरहुआ ने कहा कि जो देश के खिलाफ जाएगा वो उसके खिलाफ लड़ेगें.

जैसा की सब जानते ही है कि निरहुआ का मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से है तो ये बात तो लाज़मी है निरहुआ अपनी जनसभा में अखिलेश पर हमला बोलना कैसे भूल सकते है तो निरहुआ ने बिना किसी का नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वो लोग गरीब के बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहते है ताकि वो सब उनका झंडा लेकर खड़े रहे.

इसलिए वोट देने से पहले एक बार सोच लेना कि आप अपने बच्चें को कैसा बनाना चाहते हो. अगर आप लोग अपने बच्चों को उनके पैरों पर खड़ा करना चाहते हो तो आप लोगों को उनको रोकना चाहिए जो उन्हें आगे बढ़ने नहीं दें रहे है. निरहुआ ने यहां लोगों को कहां कि ये चुनाव प्रधानमंत्री चुनने का है इसलिए हर वोट उनके ही खाते में जाना चाहिए. इसी के साथ निरहुआ ने गाजीपुर की जनता से कहा कि बूथ पर जाकर देखना मनोज सिन्हा का कमल वाला बटन कहा है और उसे ही दबाना.

आपको बता दें कि गाजीपुर सीट से बीजेपी ने मनोज सिन्हा को मैदान में उतारा है जिनके लिए निरहुआ प्रचार करने आएं थे. इस सीट पर मनोज सिन्हा की टक्कर अजीत प्रताप कुशवाहा से है अब देखना ये होगा कि निरहुआ की एक्टिंग के दम पर चुनाव प्रचार करने  से बीजेपी को कितना फायदा पहुंचता है और कौन बनता है इस बार गाजीपुर का मसीहा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *