नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, शमी की पत्नी एक बार फिर अमरोहा में स्थित अपने सुसराल पहुंची और घर पर अपना हक जमाना चाहा. घर में हसीन जहां के घुसते ही शमी के भाई और उनकी मां से बहस शुरू कर दी.
हाजी अलीम के जाने से कमजोर हुई BSP, आखिरकार क्या है मौत का राज?
शांति भंग करने के आरोप में किया गिरफ्तार
अमरोहा पुलिस में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है. धारा 151 में चलान करने के बाद पुलिस हसीन जहां को लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंची है. हसीन जहां बीती रात डिडौली थाना इलाके के सहसपुर अली नगर गांव में मोहम्मद शामी के पैतृक आवास पर पहुंची थीं, जहां मोहम्मद शामी की मां और परिवार वालों से हसीन जहां की कहासुनी हुई थी.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें अपना उत्तर प्रदेश WhatsApp अपडेट्स
