पीएम मोदी के खिलाफ रण में उतरा यह डॉन माफिया, जेल से ही लड़ेगा चुनाव

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में वाराणसी की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में हर राजनेता अपनी किस्मत आजमना चाह रहा है. समाजवादी पार्टी के बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर को टिकट दिए जाने के बाद माफिया डॉन से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से ताल ठोकने वाले हैं. अतीक अहमद इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन कर चुके हैं.

इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद हैं अतीक अहमद
फिलहाल इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद को लेकर पहले ही विशेष अदालत 26 आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रही है. अतीक के वकीलों ने बताया कि पूर्व सांसद ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र हासिल कर लिया था.

शिवपाल की पार्टी ने भी दिया था चुनाव लड़ने का ऑफर
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राज्य महासचिव लल्लन राय ने कहा है कि अगर आतीक अहमद को पैरोल मिल जाती है तो वह उनकी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *