नई दिल्ली : लंदन में भारतीयों के खिलाफ रंगभेद और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है. एक भारतीय परिवार ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश एयरवेज में यात्रा के दौरान उनके तीन साल के बेटे के रोने की वजह से उनके पूरे परिवार को प्लेन से उतार दिया गया. इस घटना की शिकायत उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र के माध्यम से की गई.
पत्र में बताया गया कि तीन साल के बच्चे के रोने पर क्रू मेंबर ने टेक ऑफ के समय ही रनवे पर मौजूद स्टाफ को मेसेज करना शुरू कर दिया और उनके बच्चे को खिड़की से फेंकने की धमकी दी. इसके बाद उसी क्रू मेंबर ने हमारे रंग को लेकर अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग किया. पत्र में बताया गया कि प्लेन में उनके पीछे बैठे भारतीय परिवार ने जब बच्चे को चुप कराने की कोशिश की तो उन्हें भी फ्लाइट से उतार दिया गया.
12वीं के बाद अच्छे कॉलेज में लेना है एडमिशन, तो ध्यान रखें यह बात
परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्चे के रोने पर जब बच्चे की मां उसे चुप कराने की कोशिश कर रही थी तब केबिन क्रू के एक सदस्य ने बच्चे को और डरा दिया. उसे प्लेन से नीचे फेंकने की धमकी दी, जिसके बाद वह और अधिक डर गया और रोने लगा. यह घटना 23 जुलाई को लंदन-बर्लिन फ्लाइट (BA 8495) के टेक ऑफ के समय घटी.
इस विषय पर ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा है कि किसी भी यात्रियों के साथ ऐसे व्यवहार को हम स्वीकार नहीं कर सकते. इस तरह के आरोपों को हम गंभीरता से ले रहे हैं. यही नहीं, यात्रियों के साथ भेदभाव हम बर्दाश्त नहीं कर सकते. प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने कस्टमर से लगातार संपर्क में हैं और इस घटना की जांच शुरू हो चुकी है.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें अपना उत्तर प्रदेश WhatsApp अपडेट्स
